महिला मोर्चा ने खाद्य डीएमओ कार्यालय का घेराव कर की तालाबंदी

0 210
Main Ad1
शिवसेना महिला मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र

शिवसेना महिला मोर्चा द्वारा जिले के किसानों की खाद समस्याओं के देखते हुए जिला कार्यालय डीएमओ खाद्य विपणन संघ का घेराव कर जिले के किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद्य उपलब्ध कराने की मांग करते हुए जिला खाद्य विपणन मुख्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
इस बीच नगर अध्यक्ष रीना मिश्रा ने मांग करते हुए कहा कि जिले के किसान यूरिया खाद्य समस्या को लेकर काफी परेशान हैं, छोटे किसान एवं बड़े किसानों तक को किसी भी प्रकार की जरूरत तक की भी खाद नहीं मिल पा रही। मुख्य विपणन केंद्र से सोसाइटी में खाद्य भेजा तो जा रहा है लेकिन किसी भी किसान को यूरिया सही पूर्वक नहीं दी जा रही है। ऐसी स्थिति में हम शिवसेना महिला मोर्चा की मांग है कि मुख्य विपणन केंद्र से समस्त किसानों को यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाए और ऐसी स्थिति में नहीं करवाई जाती है तो आगामी तीन दिवस बाद मुख्य विपणन संघ  में तालाबंदी की जावेगी लेकिन हम या भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इस बीच शिवसेना विधानसभा सीधी अध्यक्ष अनिल गुप्ता महिला मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष कौशल्या कोल नगर अध्यक्ष रीना मिश्रा नगर उपाध्यक्ष मीना कोल विधानसभा उपाध्यक्ष रामदुलारी साकेत विधानसभा सचिव तृषा गोस्वामी सविता साकेत रामकली रावत फागुनी रावत रानी रावत विट्ट न कोल सुंदरी रावत गीता रावत पप्पू रावत तारा रावत सहित काफी संख्या में महिला मोर्चा मौजूद रही।
News TOP Footer