3 लाख से अधिक की जालसाजी करने वाले गिरफ्तार

0 364
Main Ad1
पुलिस ने जप्त की 2 लाख 30 हजार रूपये के साथ मोबाईल व स्कूटी

Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र

3 लाख 31 हजार की बैंक अकाउंट से जालसाजी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उसके पास से धोखाधड़ी किए गए पैसों में से 2 लाख 30 हजार नगद तथा मोबाइल एवं स्कूटी भी पुलिस ने जप्त की है।
फरियादी राजेश पाण्डेय पिता गुरूप्रसाद पाण्डेय 50 साल निवासी बूसी ने थाना चुरहट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे खाते से 17 अगस्त से 21 अगस्त के बीच में कुल 3,31,100 रूपये निकाल लिया गया है। जिस पर थाना प्रभारी चुरहट द्वारा धारा 420 ताहि. एवं 66 सी, 66डी आई.टी. एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए एक टीम गठित की।
सायबर सेल टीम द्वारा तकनीकी दक्षता का उपयोग करते हुए जानकारी एकत्रित कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। संदिग्धों की पतारसी हेतु सर्वप्रथम मामले के मास्टर माइंड आदर्श तिवारी पिता दामोदर प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम खुरहा पोस्ट रघुराजगढ़ थाना मनगवाॅं जिला रीवा को दबिश देते हुए अभिरक्षा में लिया जाकर कड़ाई से पूॅछताछ की गई। आरोपी द्वारा अपराध कबूल करते हुए मामले में संलिप्त अन्य साथियों की जानकारी दी गई जिस पर पुलिस ने दबिश देते हुए मामले में शामिल दो अन्य विधि विरूद्ध बालकों को गिरफ्तार कर पूॅछताछ की गई जिन्होने अपना अपराध कबूल किया एवं मसरूका 2 लाख 31 हजार रूपये नगद, घटना में प्रयुक्त 2 मोबाईल फोन एवं 1 स्कूटी कुल कीमती लगभग 3 लाख रूपये जप्त करवाया।
इस पूरे मामले में दो आरोपियों के नाबालिग होने के कारण बाल न्यायालय पेश किया गया एवं अन्य तीसरे आरोपी आदर्श तिवारी को न्यायालय में पेश किया गया।
कार्यवाही में शामिल पुलिस बल के उत्साहवर्धन हेतु एसपी सीधी पंकज कुमावत द्वारा उचित पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
News TOP Footer