कुल्हाड़ी से काटकर की गई युवक की नृशंस हत्या

0 414
Main Ad1

कृतिका सीधी :

 

ग्राम कोटेदर में कोर्ट मैरिज के चलते हत्या की आशंका

Main Ad1

कमर्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोटदर में कल मंगलवार को दोपहर करीब 2:30 बजे एक लाश मिली जिसकी शिनाख्त के बाद पता चला कि उसका नाम पुष्पराज यादव पिता जगन्नाथ यादव उम्र करीब 20 साल है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक दोपहर कुछ काम से घर से निकला था जिसको रास्ते में जिसको कुल्हाड़ी से काट डाला गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक ने कुछ दिन पहले अपने ही परिवार की लड़की से कोर्ट मैरिज की थी जिस वजह से लड़की के परिवार वाले खुश नहीं थे और इसकी रंजिश को पाल बैठे थे।
युवक की नृशंस हत्या उसके कोर्ट मैरिज का परिणाम है या कि अन्य कोई कारण पुलिस इस बात की छानबीन में लगी है।
हत्या की सूचना मिलने पर कमर्जी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीधी भेजा। समाचार लिखे जाने तक कमर्जी थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को पकड़ कर उनसे इस मामले की पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों का पूरा खुलासा जांच के बाद ही पता चलेगाकि असली वजह क्या है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer