प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या, 24 घंटे के अंदर आरोपी हुए गिरफ्तार

0 904
Main Ad1

【आर.बी.सिंह राज】
कमर्जी थाना अंतर्गत दो अलग अलग हुई हत्या कांड के आरोपियों को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। वहीं बीते 18 अगस्त को हुई हत्या कांड में प्रेम प्रसंग हत्या का कारण बताया जा रहा है।
Main Ad1
यह है पूरा मामला
कमर्जी थाना अंतर्गत कोटदर निवासी पुष्पराज यादव पिता जगन्नाथ यादव 20 साल का गांव के ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी के अनुसार युवक प्रेमिका को कुछ दिन पहले लेकर घर से भाग गया था। जहां रजिस्ट्रार द्वारा शादी करके वापस गांव में आकर रहने लगा था। बीते 18 अगस्त को मृतक प्रेमी युवक पुष्पराज यादव कोटा झूमर में अनाज लेने गया था तथा अनाज लेकर पुष्पराज यादव साइकिल से वापस घर की ओर चला रहा था। वहीं उसके पीछे उसका चाचा भी साइकिल से आ रहा था। बताया गया कि प्रेमिका के परिजन जो कोटदर के रास्ते पर पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे जैसे ही युवक पुष्पराज यादव नजदीक आया पहले से ही घात लगाए आरोपी राम सिया यादव, उमेश यादव व गुलेश यादव ने कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ कई बार किए जहां युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस
हत्या की सूचना जैसे ही पुलिस कप्तान पंकज कुमावत को लगी तत्काल कमर्जी थाना प्रभारी पवन सिंह को घटनास्थल पर भेजा गया। बताया गया कि घटनास्थल पर मृतक पुष्पराज यादव का शव खून से लथपथ सड़क पर पड़ा हुआ था जिसके गले, हाथ ,पांव व पीठ पर गहरे धारदार हथियार चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया तथा मर्ग कायम करते हुए जांच शुरु कर कर दी गई थी।
पुलिस की स्पेशल टीम गठित
एसपी सीधी ने इस हत्या को लेकर तत्काल टीम गठित की जिसके द्वारा घटना में शामिल आरोपियों की खोजबीन शुरू की गई। जहां हत्याकांड में शामिल राम सिया यादव, उमेश यादव व गुलेश यादव को 24 घंटे के अंदर अंधी हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।
19 अगस्त का आरोपी भी गिरफ्तार
कमर्जी थाना अंतर्गत 19 अगस्त को कमलेश कुमार यादव पिता गजरूप यादव निवासी मुर्दाडीह ने दूरभाष के माध्यम से कमर्जी पुलिस को सूचना दी कि मुर्दाडीह के रहने वाले रामभुवन विश्वकर्मा ने अपने घर पर मुन्नी लाल बंसल के गले में टागा मार कर हत्या कर दिया है, सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कमर्जी थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
झाड़-फूंक बना हत्या की वजह
जानकारी के अनुसार मृतक मुन्नीलाल बंसल आरोपी राम भवन विश्वकर्मा का झाड़ फूंक किया करता था जिसके बाद भी उसकी तबीयत ठीक नहीं रहती थी जिससे क्रोधित होकर आरोपी ने धारदार हथियार से मारकर मुन्नी लाल बंसल की हत्या कर दिया तथा मौके से भाग गया था। जहां पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई जहां 16 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुरस्कृत करने की घोषणा
इस पूरे मामले का पुलिस कप्तान पंकज कुमावत तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजू लता पटले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पर्दाफाश किया, वहीं पुलिस कप्तान द्वारा उत्साहवर्धन हेतु कमर्जी पुलिस को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

 

News TOP Footer