अवैध शराब की खेप ले जा रहे आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

0 918
Main Ad1

जप्त की गई 35 हजार की 90 लीटर शराब

थाना प्रभारी चुरहट को बीते गुरुवार की रात्रि में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नेहरू तिराहा के पास नाकाबंदी कर संधिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया जिस पर वाहन तेज रफ्तार से चुरहट से दुअरा रोड की ओर भागने लगा, पीछा करने पर ग्राम टकटैया  के पास वाहन से आरोपी प्रमोद सिंह चौहान उर्फ राहुल पिता राज बहोरन सिंह चौहान निवासी शारदा पटेहरा थाना बहरी एवं आरोपी अंकित सिंह परिहार उर्फ सोनू पिता वीरभान सिंह परिहार निवासी चुरहट वार्ड क्रमांक 3 , वाहन एवं शराब  छोड़कर भाग गए। आरोपी की पता तलाश ग्राम चुरहट साडा नकवेल में की गई परंतु आरोपी दस्तयाब नहीं हुए। जिस पर उक्त वाहन क्रमांक एमपी 09 सीजी 6709 में अवैध शराब 10 पेटी एवं आरोपी प्रमोद सिंह चौहान पिता राजभवन सिंह चौहान को गवाह के समक्ष जत्ती कर थाना चुरहट लाया गया एवं अपराध क्रमांक 550 / 20 धारा 34 (2)  आबकारी एक्ट के तहत कायम कर कुल 10 पेटी मात्रा 90 लीटर शराब कीमती रू 35000 जप्त की गई।

Main Ad1
News TOP Footer