शायरी एवं मुशायरा की दुनिया के बेताज बादशाह राहत इंदौरी का ह्रदय घात से निधन ; पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक

0 202
Main Ad1

कृतिका: सीधी

देश के मशहूर शायर एवं नामचीन साहित्यकार राहत इंदौरी के आकस्मिक निधन पर मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने एक विग्यप्ति जारी करके गहरा शोक व्यक्त किया है श्री अजय सिंह ने राहत इंदौरी के निधन को साहित्य जगत की बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि देश ने एक महान कलमकार खो दिया श्री अजय सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी कलम के माध्यम से समाज को हमेशा एक नई दिशा दी राहत इंदौरी साहित्य के एक ऐसे दर्पण थे जो समाज की वास्तविक तस्वीर पेश करते थे उनके निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है श्री अजय सिंह ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –

News TOP Footer