जिले में कोई भी बिना मास्क लगाए नहीं घूमें: कलेक्टर

0 277
Main Ad1
जिला कलेक्टर ने की जनहित में अपील

Main Ad1

आर.बी.सिंह राज 

 कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि जिले में किसी भी स्थान पर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए नहीं घूमें और यदि आपको भी कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए मिलता है, तो उसे रोकें-टोकें एवं मास्क लगाने हेतु प्रेरित करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपनी दैनिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करें।
  कलेक्टर श्री चौधरी ने बताया कि लोगों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में ‘‘एक मास्क-अनेक जिंदगी अभियान’’ के अंतर्गत नगर पालिका सीधी सहित सभी नगरीय निकायों द्वारा 1 अगस्त से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के गणमान्य व्यक्तियों/समूहों द्वारा जिले में स्थापित किए गए मास्क बैंक के लिए मास्क दान किये जा रहे हैं एवं नगर परिषदों द्वारा विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को मास्क वितरित कर मास्क लगाने की समझाईश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले के जो भी सम्मानीय व्यक्ति, एनजीओ, व्यवसायी बंधु, नगर के जरूरतमंद व्यक्तियों को मास्क वितरित करना चाहते हैं उनके लिए संबंधित नगरीय निकायों में मास्क बैंक स्थापित किये गये हैं जहां वो मास्क जमा कर जरूरतमंद व्यक्तियों को मास्क पहुंचाने में सहायता कर सकते हैं।
News TOP Footer