सिहावल के बीजेपी मण्डल अध्यक्ष पर लगा गांजा तस्कर से रिश्वत लेने का आरोप

0 832
Main Ad1

कृतिका सीधी :

10 अगस्त को सीधी जिले के ग्राम लीलबार थाना अमिलिया निवासी रामगोपाल पटेल ने जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सिटी हलचल को बताया कि विगत 23 जुलाई को अमिलिया थाना द्वारा उसे गांजा बेचने के आरोप में पकड़ा गया था पकड़े जाने के बाद ग्राम अतरैला लिलवार निवासी राजेश्वर पटेल जो कि बीजेपी के सिहावल मंडल अध्यक्ष हैं उन्होंने उनसे 30 हजार रूपए की मांग की और कहा कि हम तुम्हें इस प्रकरण से मुक्त करा देंगे जिसके बाद उनके बीवी बच्चों द्वारा 18 हजार रूपए राजेश्वर पटेल को उसी वक्त दिए गए शेष 12 हजार रूपए अगली सुबह संतोष पाठक के रामपुर घर पर जाकर पैसा दिया गया लेकिन इसके बावजूद बाद में हमें पता चला कि हमारे साथ धोखा हुआ है और हमारा पैसा भी चला गया और हमारे ऊपर मुकदमा भी दर्ज हो गया है। आगे उन्होंने कहा की इस सम्बन्ध में राजेश्वर पटेल का ऑडिओ भी है। सिटी हलचल को जानकारी देने के बाद पीड़ित रामगोपाल ने जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत को अपना आवेदन देकर मामले में कार्यवाही की मांग की है पुलिस अधीक्षक ने फरियादी की बात को ध्यान से सुना और उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही। इस मामले में सिटी हलचल को जानकारी देते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत कहा की यह मामला मेरे संज्ञान में आया है जिसकी मैं डी एस पी स्तर से जांच करवा लूंगा इस मामले में जो भी तथ्य आएंगे जो दोषी होंगे उन पर कार्यवाही की जाएगी। गांजे के आरोप में पकड़े गए राम गोपाल पटेल का कोई गांजा बेचने का अब तक का रिकॉर्ड नहीं है लेकिन अब वह जब पुलिस की गिरफ्त में इस मामले में आ चुका है ऐसे में उसके साथ इस तरह की ठगी होना निश्चित ही कहीं ना कहीं जिले में फैले भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है अब देखना यह है कि जिले के पुलिस अधीक्षक इस तरह के मामलों में फैले भ्रष्टाचार को क्या खत्म कर पाएंगे।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer