कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर ने समयसीमा पत्रो की समीक्षा की; कार्य समय में पूर्ण करने के दिए निर्देश

Kritika sidhi :
10 अगस्त जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वनाधिकार पट्टों संबंधी सभी निरस्त दावों का पुनरावलोकन कर उनके निराकरण की कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देश दिए हैं कि निराकरण पश्चात उनकी वास्तविक अद्यतन जानकारी पोर्टल पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री चैधरी ने उक्त कार्य को अभियान चलाकर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कलेक्टर श्री चैधरी ने निर्देशित किया है कि जिले के सभी पात्रता पर्ची धारियों के आधार सीडिंग की कार्यवाही एक सप्ताह में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही नवीन पात्रता पर्ची का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा इसमें भी अनिवार्य रूप से हितग्राही के आधार की जानकारी दर्ज की जाए। कलेक्टर श्री चैधरी ने बताया कि इसके साथ ही अपात्र व्यक्तियों के नाम पात्रता पर्ची से काटे जाने हैं, जिसमें प्रथम चरण में मृत व्यक्तियों, दोहरी प्रवृष्टियों तथा विवाहोपरांत लड़कियों के नाम भी सूची से हटाये जायेंगें। उक्त के संबंध में दावा-आपत्तियां प्राप्त कर उनका निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री चैधरी ने सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों, पीएम कार्यालय, सीएम कार्यालय एवं विभिन्न आयोंगेां से प्राप्त शिकायतों तथा समस्याओं का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि आगामी सप्ताह में उक्त की विभागवार समीक्षा की जायेगी। लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही उन्होने खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया हैं। कलेक्टर श्री चैधरी ने कोविड-19 से बचाव के लिए पूरी सतर्कता एवं सावधानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम की जो भी जिम्मेदारियां दी गयी हैं उनका पूरी सावधानी के साथ निर्वहन किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली आईएएस, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राकेश कुमार शुक्ल, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलांबर मिश्र, सिहावल सुधीर कुमार बेक, मझौली ए.के. सिंह, कुसमी आर.के. सिन्हा, चुरहट अभिषेक सिंह सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –
