कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा सभी राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों के निराकरण की विस्तृत समीक्षा की


कृतिका सीधी :
जिलें के कलेक्ट्रेट सभगार में जिले के कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा सभी राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों के निराकरण की विस्तृत समीक्षा की गयी। कलेक्टर श्री चैधरी ने सभी राजस्व अधिकारियों को अभियान चलाकर प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चैधरी ने निर्देशित किया है कि दो वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों की एक बार पुनः समीक्षा कर लें तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही न्यायालयों की जांच कर सभी प्रकरणों को अनिवार्य रूप से पोर्टल पर दर्ज करायें। पेशी से हट चुके सभी प्रकरणों के लिए शुक्रवार तक नवीन पेशी तिथियां निर्धारित किया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि प्रकरणों को अनावश्यक लंबित नहीं रखा जाए। प्रकरण की गंभीरता के आधार पर उसकी तीव्र सुनवाई कर निराकरण किया जाए। बैठक़ में कलेक्टर श्री चैधरी ने न्यायालयों में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु सभी आवश्यक सावधानियां रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि कोर्ट में अनावश्यक रूप से भीड़ नहीं लगायी जाए केवल संबंधित व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाए। सभी के लिए मास्क का प्रयोग करना तथा दो व्यक्तियों के बीच आवश्यक दूरी का ध्यान रखना आवश्यक होगा। उन्होने राजस्व न्यायालयों के नियमित अंतरात में सेनेटाइज करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कलेक्टर श्री चैधरी ने सीएम हेल्पलाइन, प्राकृतिक आपदा, सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, राजस्व वसूली, डायवर्सन आदि के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चैधरी ने अतिक्रमणकारियों विशेषकर विद्यालयों एवं सार्वजनिक रास्तों में किए गए अतिक्रमणों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली आईएएस ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह राजस्व अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया जायेगा, जिसमें राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ सभी नियमों एवं अनियमों आदि पर विस्तृत चर्चा की जायेगी। अपर कलेक्टर ने कहा कि जिले में राजस्व न्यायालयों की कार्य प्रणाली में सुधार की आवश्यकता है जिसके लिए सभी नियमों का पुनः अध्ययन आवश्यक है। उन्होने राजस्व अधिकारियों के मध्य विभिन्न नियमों को विभाजित किया है जिनके द्वारा प्रेजेन्टेशन तैयार किया जायेगा और चर्चा की जायेगी। अपर कलेक्टर श्री पंचोली ने सभी राजस्व अधिकारियों को अभियान चलाकर पिछले 5 वर्षों में उनके न्यायालय से पारित निर्णयों के आधार पर अभिलेखों को दुरूस्त करने की कार्यवाही करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होने पटवारियों के मध्य हल्कों का उचित बंटवारा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि किसी भी स्थिति में एक पटवारी के पास दो से अधिक हल्के नहीं होेने चाहिए। उन्होने गिरदावरी के कार्य में सतत निगरानी रखते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलांबर मिश्र, सिहावल सुधीर कुमार बेक, मझौली ए.के. सिंह, कुसमी आर.के. सिन्हा, चुरहट अभिषेक सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले सहित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहें।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
