भागवत पांडे की पुनः यातायात थाने में पदस्थापना

0 448
Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र 
Main Ad1
पुलिस अधीक्षक सीधी पंकज कुमावत ने कल जारी एक आदेश में सीधी जिले की जन भावनाओं के मद्देनजर यातायात थाना सीधी के अतीत में प्रभारी रहे तथा वर्तमान में पुलिस लाइन सीधी में पदस्थ सूबेदार भागवत प्रसाद पांडे को पुनः यातायात थाने में पदस्थ करने का आदेश किया है।
उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के दौरान बतौर यातायात थाना प्रभारी सूबेदार भागवत पांडे द्वारा चलाए गए फेसबुक लाइव से उस दौरान के संकटकालीन समय में बहुत से लोगों को बड़ी मदद मिलती रही जिससे हजारों लोगों को भोजन के पैकेट तथा खाद्य सामग्री भी उपलब्ध हो सकी थी।
फेसबुक लाइव ‘गर्व करो इस वर्दी पर’ को लेकर सीधी जिले के पुलिस की छवि भी राष्ट्रीय स्तर पर एकाएक हाईलाइट हुई थी।
बीते कुछ महीनों पहले ही सूबेदार भागवत पांडे को यातायात प्रभारी के पद पर पुलिस लाइन सीधी के लिए स्थानांतरित कर दिया गया था, कल जारी आदेश के उपरांत अब सूबेदार भागवत प्रसाद पांडे को जिला यातायात थाने में बतौर सब इंस्पेक्टर पदस्थ किया गया है।
अपने पदस्थापना आदेश के उपरांत श्री पांडे यातायात थाने में अपनी ज्वाइनिंग देने के उपरांत शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में सक्रिय देखे गए।
News TOP Footer