पडऱा में कोरोना पाजटिव मरीज मिलने के बाद रास्ता सील

0 792
Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र

जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पंचायत पडऱा शिव मंदिर के पास वार्ड क्रमांक 11 में एक कोरोना पाजटिव मरीज की मंगलवार की सुबह रिपोर्ट आने के बाद आज अमला रास्ता बंद कर दिया है। हालांकि मरीज को मंगलवार को दोपहर में भर्ती कर दिया गया था। वहीं संंबंधित मुहल्ले में स्वास्थ्य अमला अभी तक नहीं पहुंचा है। कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से शिकायत के बाद आज दोपहर संपूर्ण क्षेत्र को सेनेटाइज किया गया। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी द्वारा संबंधित संक्रमित मरीज के घर को जाली लगाकर सील कर दिया गया है।
Main Ad1
बताया गया है कि अरूणांचल प्रदेश से पांच दिन पहले सेना का जवान जिनका मूल स्थान गृह ग्राम बम्हनी था जो कि पडऱा में अपने निज निवास में आए थे। उनकी रिपोर्ट पाजटिव होने के कारण मुहल्ले के लोग भी दहशत में हैं। इस दौरान हल्का पटवारी मंगलवार से ही दो दिनों तक मुहल्ले में बने रहे। लेकिन स्वास्थ्य अमला अभी तक भी संक्रमित मरीज के परिजनों सहित आस-पास के लोगों की जांच नहीं करायी है। आज शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग के सुपर वाइजर मो. इस्माइल मंसूरी, हल्का पटवारी बाल्मीक साहू, आशा सहयोगी रंजना सिंह, आशा पुष्पलता कुशवाहा, साधना साकेत, सन्नू साहू, सुनीता साहू, स्वच्छ ग्राही, शिव गोविन्द कुशवाहा एवं पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी उपस्थित रहे। कोरोना संक्रमित मरीज के घर को सील करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया है, जबकि दो दिनों तक पंचायत में पदस्थ रहे रोजगार सहायक जिन्हे कि सचिव की भी जिम्मेवारी है वो भी उपस्थित नहीं हुए ना ही पंचायत के सरपंच भी आना उचित समझा। अब देखना है कि संबंधित मुहल्ले में स्वास्थ्य अमला लोगों की जांच कब कराते हैं।
News TOP Footer