सिहावल विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास मेरा अहम लक्ष्य: कमलेश्वर

0 142
Main Ad1
पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने लगभग 14 करोड़ की लागत से आठ सड़क मार्गों का किया भूमिपूजन

Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र

पूर्व पंचायत मंत्री एवं सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल द्वारा विगत दिनों सिहावल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों में सड़क मार्ग एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।
           विधायक कमलेश्वर पटेल ने जनपद पंचायत सिहावल में म.प्र. ग्रामीण सम्पर्कता कार्यक्रम  (एमपीआरसीपी) के अंतर्गत 13 करोड़ 92 लाख रुपए की  लागत से 9 सड़क मार्गों का भूमिपूजन किया गया। जिसमें मुख्य मार्ग से झगरौही पहुंच मार्ग 2.30किमी, लागत 2करोड़ 10 लाख। कैमोर मेन रोड से चितांग पहुंच मार्ग 1.14 किलोमीटर लागत 38 लाख रुपए। बड़ागांव से डिहुली खास पहुच मार्ग 4.35 किलोमीटर लागत 2 करोड़ 19 लाख। पहाड़ी से खोरबा पहुंच मार्ग 1.70 किलोमीटर लागत 66 लाख। सोन नदी से तिलई पहुंच मार्ग 4.22 किलोमीटर लागत 2 करोड़ 58 लाख। अमडिहा से गोड़ाही पहुंच मार्ग 1.50 किलोमीटर लागत 70 लाख रुपए। मुख्य मार्ग से सजवानी पहुंच मार्ग 2 किलोमीटर लागत 81 लाख रूपए एवं खोंचीपुर सड़क मार्ग लागत 1 करोड़ रुपए। सड़क मार्ग का भूमि पूजन किया तथा ग्राम पंचायत दादरी कला में 27 लाख रुपए की लागत से निर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 12 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने कहा कि सिहावल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव का समुचित विकास करना मेरा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मंत्री पद रहते हुए मेरे द्वारा ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से सिहावल विधानसभा क्षेत्र में बहुत सारे विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई थी जिसमें कुछ निर्माण पूर्ण हो चुके हैं तथा कुछ प्रगति पर हैं और जल्द ही पूर्ण किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सिहावल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम को बारहमासी सड़कों से जोड़ने का कार्य किया जायेगा। गाँवों में आवागमन की सुविधाओं के विस्तार से विकास के नये मार्ग प्रशस्त होते हैं। लोगों को सहजता से शिक्षा एवं स्वास्थ्य की सेवाएँ प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि बारिश में जिन सड़कों में आवागमन पूर्णतः बाधित हो जाता है, पहले उनमें प्राथमिकता के आधार पर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन सड़क मार्गों का भूमि पूजन किया गया उन सभी का टेंडर हो गया है जिनमें शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ किया जायेगा।
गौशाला का लोकार्पण करते हुए पूर्व मंत्री श्री पटेल ने कहा कि गौशाला में गोवंश के संरक्षण के साथ गौशाला से ग्रामीण रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे उन्होंने ग्रामीण वासियों से गौ सेवा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सिहावल जनपद अध्यक्ष श्रीमान सिंह, अंबिकेश पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सीधी, नरेंद्र सिंह भंवर सदस्य जिला पंचायत सीधी, परमजीत पांडेय
जिवेंद्र सिंह लल्लू वरिष्ठ संविदाकार, विनोद धर द्विवेदी, अनिल सिंह ददरी, जितेंद्र सिंह चौहान ( डॉक्टर), दयानंद शास्त्री, महेंद्र पांडे प्रधान जमुआर, वरुण सिंह चौहान, रमेश पटेल, वंशपति पटेल , अवधलाल सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष, राजबहोर द्विवेदी  प्रधान सिहौलिया, शिवनाथ नामदेव, बुद्धिमान जायसवाल , पुष्पराज प्रजापति, सुखलाल कुशवाहा, रामपति साकेत सहित ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।
News TOP Footer