पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 9 जुलाई को जारी आदेश पर बहरी थाना प्रभारी रामदीन सिंह उप निरीक्षक को जिला पुलिस बल
सागर के लिये स्थानांतरित किया गया था। जहॉ गुरूवार की दोपहर रामदीन सिंह उपनिरीक्षक सीधी से भार मुक्त होकर जिला सागर के लिये रवाना हुये। विदाई
के इस पल पर स्थानीय जनों ने उनके बेहतर कार्यों की सराहना करते हुए विदायी दी। विदायी समारोह के दौरान पियुश सिंह चंदेल रामडीह ने बताया कि श्री सिंह का कार्यकाल बहरी थाना में भली ही कम समय का था किन्तु सराहनीय कार्यकाल रहा है।