शासकीय माध्यमिक विद्यालय पड़ैनिया सीधी में कल शुक्रवार को स्वदेशी अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर स्वदेशी अभियान के विभाग संयोजक नरेंद्र केशरवानी, प्रशासनिक आयाम प्रमुख उमापति सिंह गहरवार, कर्मचारी आयाम प्रमुख एवं सहायक परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र सीधी डॉ. अरुण सिंह चौहान, जिला संयोजक एवं प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत पड़ैनिया सीधी विनोद सिंह परिहार, सुशील सिंह परिहार, आचार्या पब्लिक स्कूल पड़ैनिया के प्राचार्य अद्वैत मिश्रा, रोजगार सहायक बृजेश सिंह, विद्यालय परिवार के तपस्या सिंह, अर्चना सिंह, करुणा शुक्ला, अरविंद नामदेव, रोहिणी प्रसाद तिवारी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
इस अवसर पर जिला संयोजक स्वदेशी अभियान विजय कुमार सिंह ने उपस्थित सभी लोगों से पौधों के संरक्षण एवं स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प भी दिलाया। विभाग संयोजक नरेंद्र केशरवानी प्रशासनिक आयाम प्रमुख उमापति सिंह गहरवार, कर्मचारी आयाम प्रमुख डॉ. अरुण सिंह चौहान ने स्वदेशी आंदोलन एवं पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। सरपंच द्वारा भी इस अवसर पर विद्यालय की उन्नति एवं पौधों के संरक्षण की दृष्टि से शेष बाउण्ड्रीवाल के शीघ्र निर्माण हेतु आश्वस्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार प्रदर्शन रोहिणी प्रसाद तिवारी द्वारा किया गया।