यश मेंस की दुकान में 3 और एचडीएफसी बैंक में 3 नए कोरोना केस के साथ जिले में मिले 8 नए मरीज

0 520
Main Ad1

Kritika sidhi :

सीधी जिले के साथ.साथ सीधी शहर में कोरोना बीमारी के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है जिसको लेकर अब शहर के लोगों में घबराहट फैलने लगी है सीधी शहर में कोरोना के फैलाव में कपड़े की दुकान एस मेंस का बहुत बड़ा रोल निकल गया अब तक एस मेंस से 10 लोग कोरोना पाजटिव निकल चुके है वहीं आज आई जांच रिपोर्ट ने सबको चौका दिया है क्यो की कपड़े की दुकान एस मेंस के बगल में स्थित एच डी एफ सी बैंक सीधी में भी 3 नए पाजटिव केश सामने आ गए है इन सब को देखते हुए जिला प्रशासन ने 13 जुलाई से 18 जुलाई तक यश मेंस शॉप में कपड़े खरीदने वाले सभी उपभोक्ताओं से कंट्रोल रूम को सूचित करके अपनी जांच कराने के लिए ऐलान किया जा रहा है जिससे संक्रमण से बचाव किया जा सके इसी बीच सीधी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मिश्रा ने बताया कि दिनांक 25 जुलाई को जिले में 8 नए कोरोना पॉजिटिव केस पाये गए हैं। जिनमें से 3 केस एच डी एफ सी बैंक सीधी से संबंधित हैं। पहला केस 35 वर्षीय व्यक्ति सहारा ऑफिस के पीछे रहते हैं दूसरा केस 32 वर्षीय व्यक्ति ग्राम नेंबूहा सीधी में रहते हैं तथा तीसरा केस आयु 26 वर्ष कोटहा मध्यांचल बैंक के पीछे रहते है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 3 केस यश मेन्स में पाए गए पॉजिटिव केसों के घरेलू संपर्कियों में से हैं। पहला केस 60 वर्षीय महिला दूसरा केस 23 वर्षीय महिला एवं तीसरा केस 62 वर्षीय वृद्ध हैं ये सभी वार्ड नंण्4 के निवासी है। सातवाँ केस 28 वर्षीय युवक ग्राम कोचिटा रामपुर नैकिन के निवासी हैं। एक केस का संपर्क नहीं हो पाने के कारण विवरण अभी अप्राप्त है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभी तक जिले में कुल 72 केस पॉजिटिव पाए गए हैं वर्तमान में 30 एक्टिव केस भर्ती हैं। आज 2 केसों की रिसैम्पलिग रिपोर्ट निगेटिव होने पर एवं उपचार की अवधि पूर्ण हो जाने के पश्चात् डिस्चार्ज कर दिया गया इनकी उम्र क्रमशः 4 वर्षीय सीधी नगर पालिका क्षेत्र से थे और 10 वर्षीय कोचिटा रामपुर नैकिन से थे। अभी तक कुल 41 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। आज आई जांच रिपोर्ट के बाद सीधी शहर में कोरोना के विस्फोट का अंदाजा लगाया जा सकता है सीधी शहर में यश मेन्स कपडे की दूकान से जुड़े या संपर्क में आए लोगो की रिपोर्ट लगातार पाजटिव आना चिंता का सबब है जिला प्रशासन इस पर लगातार नजर रखे हुए है लेकिन एच डी एफ सी बैंक सीधी से आए 3 नए केशो ने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी है।

 

एनटीवी इंडिया न्यूज़

Main Ad1

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer