स्वच्छता गतिविधियों के साथ आत्मनिर्भर भारत हेतु करें राखी निर्माण: भदौरिया

0 598
Main Ad1

संस्थान की महिलाओं ने शुरू किया घरों पर राखी निर्माण का कार्य 

कृतिका: सीधी 

Main Ad1
भारत मे बढ़ते कोरोना संक्रामण को देखते हुये जन शिक्षण संस्थान द्वारा जहां आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को साकार करते हुये संस्थान से जुड़ी कुछ महिलाओं द्वारा व्यावसायिक स्तर पर राखी निर्माण किया जा रहा है वहीं स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत संस्थान से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं से जहां तक संभव हो घर पर रहने, घरों से निकलते वक्त फेस मास्क धारण करने, बार बार साबुन या हैंड वाश से हांथ धोने,सेनेटाइजर का उपयोग करने तथा बरसात के मौषम में अपने घरों तथा आस पास के परिवेश को साफ रखने के साथ साथ प्रधान मंत्री,गृह मंत्री तथा मुख्यमंत्री के आवाहन पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने के साथ की अपील की गई है।
बीते 16 जुलाई से आगामी 31 जुलाई के मध्य आयोजित किए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान संस्थान के अध्यक्ष संजय भदौरिया तथा निदेशक जय सिंह द्वारा संस्थान के कर्मचारियों के साथ-साथ संस्थान के अनुदेशकों प्रशिक्षणार्थियों तथा उनसे जुड़े घर के सदस्यों से एक वीडियो शेयर कर यह संदेश दिया गया की चूंकि इस समय जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण सभी प्रशिक्षण बंद हैं अतः सभी कार्यकर्ता अपने हुनर का उपयोग खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए करें।
रक्षा बंधन का त्योहार नजदीक होने के कारण घरों में व्यावसायिक स्तर पर राखियों का निर्माण कर अपने आय के श्रोतों में वृद्धि करने का प्रयास करें। संस्थान के कई केन्द्रों पर राखियों का निर्माण हो रहा है जिनसे टेलीफोनीक या ग्रूप के माध्यम से संपर्क कर सलाह ली जा सकती है राखियों के निर्माण के लिए कच्चा माल स्थानीय बाजार मे भी आसानी से मिल जाता है। कोरोना संक्रामण को देखते हुये घर पर रह कर व्यक्तिगत स्वच्छता मूलक गतिविधियों का अधिक से अधिक संचालन कर तथा खुद एवं अपने परिवेश को साफ रख कर किसी भी तरह के वायरल संक्रमण से बचा जा सकता है।
इस अवसर पर कार्यालय परिसर मे सोसल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये कार्यक्रम अधिकारी बृजेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में कर्मचारियों के लिए हांथ धुलाई तथा सेनेटाइजर वितरण कार्यक्रम आयोजित कर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक करने का प्रयास किया गया जिसमें महेंद्र सिंह, बृजेश सिंह, आरडी वर्मा,बाबे लाल,सतेन्द्र केवट आदि ने भाग लिया। संस्थान के कर्मचारी शोभनाथ साहू तथा शोभा सिंह द्वारा वृक्षारोपण तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के अंतर्गत अपने अपने घरों की सफाई की गई।
News TOP Footer