रीता के साथ दुष्कर्म और मर्डर के आरोपियों को फांसी हो

0 483
Main Ad1

सिंगरौली की बेटी के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग

सीधी:धर्मेंन्द्र  

Main Ad1
सिंगरौली में रेप हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर कल संजय गांधी ग्राउंड में छात्र नेता शिवम शुक्ला के नेतृत्व में युवाओं ने नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च मोबाइल फ्लैश जला कर रीता शाह को श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्र नेता शुक्ला ने कहा कि सिंगरौली की बेटी रीता के साथ रेप कर हत्या करने वाले आरोपियों को फांसी दी जाए। छात्र नेता ने कहा कि कुछ दिन पहले नाबालिक रीता का कंकाल जंगल में मिला जिसकी उम्र 14 से 16 के बीच में थी उसको सुनसान जंगल में ले जाकर गैंग रेप करके मर्डर कर दिया गया है।
 युवा नेता सतीश पांडे ने कहा कि सिंगरौली की नाबालिक लड़की रीता के साथ कुछ लोगों ने दरिंदगी का खेल खेला है जब तक रीता को न्याय नहीं मिलता हम चुप नहीं रहने वाले रीता के हत्यारों को फांसी दो। आर्या कॉलेज के प्राचार्य अजीत वर्मा ने कहा कि रीता शाह के लिए सबको आवाज उठानी चाहिए।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिवम तिवारी, बाहुबली दीपक, जीतेंद्र सिंह परिहार, अतुल द्विवेदी, प्रकाश मिश्रा, पूर्ण देव मिश्रा, अनुराग सिंह आयाम (गोड़वाना छात्र संगठन), पंकज साकेत (डीएसएफआई), भास्कर पांडे आशीष बंसल, पुनीत नारायण सिंह, लखन गुप्ता, सुनील प्रजापति, दीपक साकेत, राजराखन प्रजापति, कृष्णा सिंह गहरवार (मामा) सहित काफी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
News TOP Footer