सीधी बना कोरोना का हॉट स्पॉट; एक साथ मिले 6 मरीज

0 917
Main Ad1

कृतिका सीधी :

पूरे देश प्रदेश के साथ.साथ सीधी जिले में लॉक डाउन के बाद बाहर से आ रहे लोगों ने सीधी जिले और सीधी शहर को भी कोरोना की भट्टी में झोंक दिया है सीधी शहर और सीधी शहर के आसपास और जिले के दूसरे कस्बों में अब रोज रोज कोरोना के पाजटिव मरीज मिलने लगे हैं जिसकी वजह से आम जिले की आम जनता की घबराहट बढ़ने लगी है जिले से लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया जिसके बाद अब इस जिले में यह भयावह स्थिति बन गई है सीधी जिले में विगत 2 सप्ताह से कोरोना के कई मरीज मिले हैं जिनमे सीधी शहर सिहावल ब्लाक रामपुर नैकिन ब्लाक चुरहट ब्लाक में ज्यादा संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे है जिसकी दहशत लोगों के चेहरों पर साफ देखी जा सकती है जिले में लगातार बाद रही कोरोना मरीजों की संख्या जिला प्रशासन के लिए भी चिंता का सबब है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा ने बताया कि दिनांक 22.7.2020 को 6 नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं । 5 कोरोना संक्रमित व्यक्ति नगर पालिका सीधी क्षेत्र के है। पहला केस 28 वर्षीय व्यक्ति वार्ड न0-4 से, दूसरा पॉजिटिव केस 20 वर्षीय व्यक्ति मुक्तिधाम गली न0-4, वार्ड न0-21 पटेलपुल से, तीसरा पॉजिटिव केस 35 वर्षीय नियर समय प्रेस, वार्ड न0-5 हांस्पीटल चैक सीधी से, चैथा पॉजिटिव केस 26 वर्षीय शराफा बाजार वार्ड न0-19 से और पॉचवा पॉजिटिव केस 33 वर्षीय थनहवा टोला, कुशवाहा मोहल्ला, वार्ड न0-21 का है। छठवां पॉजिटिव केस 2 वर्षीय लड़का कोचिटा कोठार रामपुर नैकिन का है, इसका 13 जुलाई को सेम्पल लिया गया था। शेष सभी का 18 जुलाई को फीवर क्लीनिक में सेम्पल लिया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभी तक जिले में कुल 62 केस पॉजिटिव पाए गए हैं, वर्तमान में 22 एक्टिव केस भर्ती हैं। अभी तक 39 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। आज आए पॉजिटिव केसों की कांटेक्ट हिस्ट्री तैयार की जा रही है और नए कंटेनमेंट एरिया बनने की कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही पूर्व से भर्ती 7 मरीजों की रिसैम्पलिग रिपोर्ट निगेटिव आने पर एवं उनकी उपचार की अवधि पूर्ण हो जाने के पश्चात् डिस्चार्ज कर दिया गया है।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer