रॉयल राजपूत संगठन ने सौंपा एसपी को ज्ञापन

0 784
Main Ad1

अतुल देव सिंह हत्या कांड के निष्पक्ष जांच की मांग

सीधी:धर्मेंन्द्र

Main Ad1
रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत अतुल देव उर्फ छोटे भैया की हत्या में पुलिस टीम गठित कर नए सिरे से जांच की मांग करते हुए रॉयल राजपूत संगठन ने सीधी पुलिस कप्तान को ज्ञापन सौंपा है।
बताया गया कि अतुल देव सिंह उर्फ छोटे भैया की हत्या एक जुलाई को रात्रि के समय हुई थी, पुलिस प्रशासन द्वारा राजकरण साकेत पिता छोटेलाल साकेत उम्र 27 वर्ष पता सिगमा टोला थाना रामपुर नैकिन को पकड़ा गया था।
रॉयल राजपूत संगठन ने ज्ञापन सौंपकर रामपुर नैकिन थाने के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि रामपुर के कुछ पुलिस वाले अपराधियों से मिले हुए हैं और साक्ष्य मिटाकर निष्पक्ष जांच नहीं कर रहे हैं। उक्त घटना के समय अतुल देव सिंह के पास कियोस्क मशीन ,सोने की चेन, सोने की अंगूठी व एक लाख रुपये नगद उपलब्ध था। रॉयल राजपूत संगठन ने एसपी से पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम गठित कर नए सिरे से जांच किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर कमलेश सिंह डब्बू सहित संगठन के अन्य लोग उपस्थित रहे।
News TOP Footer