अमिलिया थाना अंतर्गत मानसिक विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार


कृतिका सीधी :
सीधी जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत बीते 17 जुलाई को मानसिक विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था । जिसमे युवती ने शिकायत की थी कि बीते 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे के लगभग जब वह शौच के लिए खेत में गई हुई थी तभी अचानक गांव का ही रहने वाला सुनील केवट पिता राममिलन केवट निवासी रामनगर आया और दोनों हाथ पकड़कर वहीं गड्ढे में घसीटते हुए ले गया और दुष्कर्म किया। वारदात के बाद पीड़िता वहीं बेसुध बैठी रही। जहां भाई ढूंढते ढूंढते गड्ढे के पास पहुंचा तब देखा कि पीड़िता बेहोशी हालत में थी। मामले की शिकायत के बाद अमिलिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 एन आई के तहत मामला पंजीबद्ध किया था उक्त मामले में सीधी पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजू लता पटले के मार्गदर्शन पर अमिलिया थाना द्वारा आरोपी की तलाश की गई और युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सुनील केवट पिता राम मिलन केवट निवासी रामनगर थाना अमिलिया को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
