जिले में दिनांक 19-7-2020 को कोरोना के 2 नए पॉजिटिव केस पाए गए हैं।


कृतिका सीधी :
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मिश्रा ने बताया कि दिनांक 19-7-2020 को कोरोना के 2 नए पॉजिटिव केस पाए गए हैं। पहला केस 17 जुलाई को वार्ड क्र.12 से आए पॉजिटिव व्यक्ति की पत्नी हैए इनकी आयु 34 वर्ष है। इनका सेम्पल 17 जुलाई को लिया गया था। दूसरा पॉजिटिव केस 48 वर्षीय ग्राम पटपरा की महिला का है। 11 जुलाई को इनका सेम्पल लिया गया था। उन्होंने बताया कि दिनांक 20-7-2020 को एक पॉजिटिव केस की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। ये अमिलिया सिहावल के रहने वाले 30 वर्षीय पुरुष हैं। 18 जुलाई को इनका सेम्पल लिया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभी तक जिले में कुल 52 केस पॉजिटिव पाए गए हैं वर्तमान में 19 एक्टिव केस भर्ती हैं। अभी तक 32 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। 5 कंटेनमेंट एरिया की अवधि पूर्ण हो जाने पश्चात् एवं आज एक नए कंटेनमेंट एरिया बनने के साथ जिले में कुल 17 कंटेनमेंट एरिया बनाए गए हैं। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि कोरोना का संकट अभी टला नहीं हैए इसलिए पूरी सावधानी और सतर्कता रखें। कहीं भी भीड़ न लगाएं। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं दो गज की दूरी का पालन करें तथा अन्य सभी सावधानियां बरतें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छता संबंधी एडवाईजरी का पालन करें।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
