सरकार किसानों का सम्पूर्ण कृषि एवं अन्य ऋण का ब्याज माफ करे: ज्ञानेन्द्र

0 581
Main Ad1

कृतिका: सीधी

विगत वर्ष अनेक प्राकृतिक आपदाओं के साथ गेहूँ एवं दलहन तथा तिलहन फसलों के उत्पादन में भारी कमी आई है, देशभर में कोरोना महामारी से समाज के सभी वर्गों को असहनीय स्थिति से गुजरना पड़ रहा हैं। छोटे व्यापारी और साग, सब्जी उत्पादक निरीह किसानों का जीविकोपार्जन का साधन समाप्त हो गया है। सरकार किसानों का कृषि ऋण एवं अन्य ऋण का पूरा ब्याज माफ करे।
 जिला के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव ज्ञानेन्द्र द्विवेदी ने अपने एक प्रेस वक्तव्य में प्रदेश सरकार से किसानों का सम्पूर्ण कृषि ऋण माफ करने के साथ ही दिसम्बर 2020 तक अन्य ऋण का पूरा ब्याज माफ करने की मांग की है।
Main Ad1
उन्होने कहा कि 15 महीनों की पूर्ववर्ती कांग्रेस पार्टी की सरकार किसान कर्जमाफी के दिशा में योजनाबद्ध तरीका से नीति बनाकर ऋण माफी कर रही थी। प्रथम और द्वितीय चरण पूरा कर तृतीय चरण की शुरूआत के लिये मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा तारीख की घोषणा की जा चुकी थी। किन्तु योजना प्रारंभ के पूर्व ही भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार और उसके सत्ताप्रेमी नेताओं ने कतिपय विश्वासघाती कांग्रेस नेता और विधायकों के अनैतिक सहयोग से लोकतंत्र की हत्या का शर्मनाक कुचक्र रचा गया और चुनी हुई सरकार को गिराकर प्रदेश में अवसरवादी तथा अलोकतांत्रिक सरकार स्थापित की गई हैं। अदूरदर्शी एवं अनैतिक विस्तार वादी भाजपा की सोच और केन्द्र सरकार के षडयंत्र के कारण समूचे देश को असहनीय त्रासदी का सामना करना पड़ा है और नियंत्रण करने में सरकार पूर्ण रूप से असफल रही हैं। सरकार बनाने में व्यस्त भाजपा के निन्दनीय कृत्य से प्रदेश बदहाल स्थिति में हैं। महासचिव द्विवेदी ने कहा कि यदि भाजपा सरकार में थोड़ी भी आमजनों के प्रति संवेदनशीलता है तो किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाय, अन्य कर्जों का ब्याज माफ हो तथा छोटे व्ययसायिकों को जीविका का साधन दें, श्रमिकों एवं बेरोजगारों को रोजगार तत्काल उपलब्ध कराया जाय।
News TOP Footer