लॉकडाउन में आर्ट ऑन क्लिक के द्वारा एक पहल चलायी गयी जिसमें देश के तमाम कलाकार आर्ट ऑन क्लिक से जुड़कर एक मोबाइल से क्लिक के माध्यम लोगों तक अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें, नटखट मित्र महोत्सव जिसमें बाल कलाकारों को मंच देने का अद्वितीय प्रयास किया गया है।
इस महोत्सव में मध्यप्रदेश के गुना जिले के एक छोटे से गांव अजनौल की रहने वाली और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंहगांव में पढ़ने वाली रोशनी भदौरिया पिता परुषोत्तम भदौरिया आर्ट ऑन क्लिक के फेसबुक पेज पर आज शनिवार को हम सभी के साथ रूबरू होंगी। इस फेसबुक लाइव को सीधी जिले के वरिष्ठ पत्रकार आर.बी. सिंह राज होस्ट करेंगे।
उल्लेखनीय है कि रोशनी ने इस वर्ष के घोषित परीक्षा परिणामों में 10 कक्षा में 98.75 अंक प्राप्त किया है तथा अपने परिवार और गाँव के साथ साथ विद्यालय का भी नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है जिससे यह सिद्ध होता है कि शिक्षा और कला के क्षेत्र में कई कठिनाइयाँ तो आती है परन्तु कला और शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिससे मनुष्य के जीवन में ज्ञान का विस्तार होता है। कला समाज में दर्पण का काम करती है और शिक्षा समाज का विस्तार तो अगर दोनों साथ हो गए तो देश का विस्तार होगा। यह एक सुनहरा अवसर उन बच्चों के लिए है जो अभी 10 कक्षा में प्रवेश लेने वाले हैं या ले चुके हैं उनको यह देखने को मिलेगा की किस तरह से वो अपनी पढाई कर सकते हैं की उन्हें सफलता प्राप्त हो और वो भी अपने परिवार गाँव के साथ साथ विद्यालय और जिले का नाम पूरे देश में रोशन कर सकें।
आर्ट ऑन क्लिक लगातार कलाकारों को मंच प्रदान करने में कार्यरत है जिसमे सहयोगी संस्थान इंद्रवती नाट्य समिति ट्रांसफ्रेम भारत लोक दर्शन आरम्भ कत्थक स्टूडियो आदि हैं। आर्ट ऑन क्लिक से नीरज कुंदेर, प्रवीण सिंह, दमयंती भाटिया, रोशनी प्रसाद मिश्र, नरेन्द्र बहादुर सिंह, दिनेश जायसवाल, रुपेश कुमार मिश्र, मयंक दुबे, आकाश जांगिड, प्रवीण सिंह के निरंतर प्रयास से कार्य सफल हो रहा है।