सीधी शहर में दो और बघऊॅ चुरहट में मिले दो कोरोना पाजटिव मरीज, संक्रमण के डर से दहशत में लोग

0 2,164
Main Ad1

               कपडे की दुकान में काम करने वाला निकला कोरोना पाजटिव

सीधी : धर्मेंद : पूरे देश प्रदेश के साथ.साथ सीधी जिले में लॉक डाउन के बाद लॉक डाउन खोलने के बाद बाहर से आए कई लोगों ने सीधी जिले और सीधी शहर को भी कोरोना की भट्टी में झोंक दिया है सीधी शहर और सीधी शहर के बीच और जिले के दूसरे कस्बों में अब आए दिन कोरोना के मरीज मिलने लगे हैं जिसकी वजह से आम जनता की घबराहट बढ़ने लगी है लॉक डाउन का दंश झेलने के बाद भी अब लोग उस घड़ी को कोस रहे हैं जब जिले से लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया जिसके बाद अब इस जिले में और सीधी शहर में भयावह स्थिति बन गई है सीधी जिले में विगत 1 सप्ताह से कोरोना के कई मरीज मिले हैं जिसकी दहशत शहर के लोगों के चेहरों पर साफ देखी जा सकती है 18 जुलाई को बीच शहर में कपडे की एक दूकान जिसमे करीब एक दर्जन कर्मचारी काम करते है उनमे से एक कर्मचारी के कोरोना पाजटिव पाए जाने के बाद से हड़कंप मच गया और जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और उक्त दूकान के सभी लोगो को        सेम्पलिंग के लिए ले जाया गया और पुलिस ने उक्त दूकान को बंद करा दिया है

बताया गया की कपडे की दूकान में काम करने वाला युवक शहर के लालता चौक के थोड़ा आगे रहता है जो कपडे की दूकान में काम करता था इसके साथ ही सीधी शहर के गाँधी नगर कोटहा में आज फिर एक कोरोना पाजटिव मरीज पाया गया है साथ ही जिले ग्राम बघऊॅ तहसील चुरहट की 35 वर्षीय महिला हैं और 20 वर्षीय युवक इन्ही का बेटा भी कोरोना पाजटिव मिले है। सीधी शहर में लगातार मोहल्ले मोहल्ले मिल रहे कोरोना मरीजों की जानकारी मिलते ही लोगो में डर का माहौल पैदा हो रहा है लोग चाहते है की अब शहर में लॉक डाउन लागू किया जाए क्यो की शहर में अब संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है और लॉक डाउन खोलने के बाद अब कोरोना के प्रति लोगो को जागरूक करने के अभियान का असर बेअसर होता दिखाई दे रहा है ऐसे में अब सिर्फ लॉक डाउन करके ही शहर में फैल रहे संक्रमण को रोका जा सकता है। लॉक डाउन को लेकर शहर की जनता की उम्मीद अब जिले कलेक्टर पर टिकी है रविवार को पूर्व से ही लॉक डाउन घोषित है इसलिए अब सोमवार से क्या लॉक डाउन बढ़ेगा या नहीं यह एक बड़ा सवाल है जिसका जबाब सिर्फ जिले के आला अधिकारियो के पास मिल सकता है। एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेंद की रिपोर्ट। 

Main Ad1
News TOP Footer