कलेक्टर ने प्रत्येक रविवार को दिए लॉकडाउन के आदेश तो 12 जुलाई को सीधी में पसरा रहा सन्नाटा

0 268
Main Ad1

Kritika sidhi :

विगत 4 महीने पहले देश में आई कोरोना महा बीमारी ने पूरे देश की हालत खराब कर दी है कोरोना बीमारी से लोगों की जान बचाने के लिए मई माह से 2 महीने से भी ज्यादा समय पूरे देश को लॉकडाउन पर रखा गया था बावजूद इसके देश में कोरोना नाम का वायरस कम होने के बजाय लाखों लोगों को बीमार बनाता चला गया आज हालत इतनी गंभीर हो गए हैं कि पूरे देश में साढ़े 8 लाख से भी ज्यादा कोरोना के मरीज हो गए हैं और 20 हजार से भी ज्यादा लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं कोरोना बीमारी के प्रकोप से अपना सीधी जिला भी नहीं बचा है अब तक सीधी जिले में कुल 30 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं जिनमें से वर्तमान में आज जिले में 11 एक्टिव मरीज है जिन का इलाज किया जा रहा है। इन्हीं सब खतरों को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में रविवार के दिन को फिर से लाक डाउन पर रखने का आदेश जारी किया है जिस के परिपालन में 12 जुलाई को सीधी जिले में भी लॉकडाउन किया गया जिसका व्यापक असर दिखाई दिया कोरोना नाम की बीमारी से बचने के लिए लाक डाउन का जिले की जनता ने पालन किया और अपने घरों में कैद रहकर अपने व्यवसाय प्रतिष्ठान दिहाड़ी मजदूरी का नुकसान करके लॉकडाउन के नियमों का पालन किया लॉक डाउन की वजह से सीधी शहर में आज सन्नाटा पसरा रहा सड़कों में अति आवश्यक काम से ही इक्का.दुक्का लोग नजर आए लॉकडाउन के दौरान दबा दूध और शराब की दुकान को छोड़कर सभी तरह के प्रतिष्ठान पूर्णरूपेण बंद रहे लेकिन आज के लाक डाउन के बाद लोगों ने यह महसूस किया कि जल्दी अगर इस कोरोना नाम की महा बीमारी का इलाज नहीं ढूंढा जाएगा तो देश और देश की आर्थिक स्थिति बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएगी क्योंकि एक दिन के बंद से देश का और देश की जनता का भारी नुकसान हो रहा है।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा है कर –

News TOP Footer