जिले में जनसंख्या वृद्धि को रोकने के उद्देश्य से विश्व जनसंख्या स्थिरता माह 11 जुलाई से 11 अगस्त 2019 तक मनाया जा रहा है।

0 228
Main Ad1

कृतिका सीधी :

जिले में जनसंख्या वृद्धि को रोकने के उद्देश्य से विश्व जनसंख्या स्थिरता माह 11 जुलाई से 11 अगस्त 2019 तक मनाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा ने बताया कि आज की परिस्थितियों में यह आवश्यक है कि हम विकराल रूप ले चुकी जनसंख्या को नियंत्रित करने हेतु तुरंत प्रभावी कदम उठायें। इसके लिए शासन द्वारा अनेक प्रकार के परिवार नियोजन कार्यक्रम एवं योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जनसंख्या को स्थिर करने के लिए महत्वपूर्ण कारको के बारे में बारे में हमें पतियों को एवं अन्य लोगों को जानकारी प्रदान करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में भारत की जनसंख्या एक अरब 25 करोड़ से भी अधिक हो गई है। तेज रफ्तार से बढ़ रही जनसंख्या हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुचाने के साथ-साथ गरीबी, कुपोषण, बेरोजगारी आदि समस्याओं को बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम में जिले से रथ तैयार कराकर गांव-गांव में भ्रमण के लिए रवाना किया गया है। इस रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार, परामर्श एवं अस्थाई गर्भ निरोधक सेवा प्रदान करने तथा स्थाई साधनों जैसे नसबंदी आपरेशन के लिए हितग्राहियों को चिन्हित कर स्वास्थ्य केन्द्रों में जाने के लिए तैयार करने का कार्य प्रमुखता से किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिश्रा द्वारा बताया गया कि इस माह के अंर्तगत व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से सभी चिन्हित लक्ष्य दंपतियों से संपर्क कर उन्हे प्रेरित करना, दंपतियों को परिवार नियोजन के साधनों के विषय में जानकारी देना, 18 वर्ष से कम उम्र में विवाह न करने (बाल विवाह रोकथाम), विवाह पश्चात 2 वर्ष उपरांत संतान उत्पत्ति, 2 बच्चों के बीच में 3 साल या उससे अधिक का अन्तर रखना, 2 बच्चों के बाद परिवार नियोजन की स्थाई विधि अपनाकर परिवार को सीमित रखने के विषय में जागरुक किया जायेगा। जनसंख्या स्थिरता माह पर ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता, आशा सहयोगी को एक-एक नसबंदी आपरेशन कराने के लक्ष्य प्रदान किया गया। लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि जिले में किल कोरोना अभियान चल रहा है। इस दौरान सभी एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर में भ्रमण और दम्पत्तियों की काउंसलिंग कर अधिक से अधिक दम्पत्तियों की नसबन्दी कराए पूर्ण कराने पर उन्हे 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। यह आवश्यक है कि लक्ष्य दम्पत्ति का प्रभावी तरीके से काउंसलिंग करके उन्हें परिवार नियोजन कार्यक्रम अपनाने के लिए प्रेरित किया जाय। समस्त ग्रामीणों को इसके लिए जागरूक किया जाय और उन्हें समझाया जाय। ऐसे लोग जो नसबंदी आपरेशन से किसी भ्रांति के कारण परहेज करते है उनके लिए यह जानना जरूरी होगा कि आज के समय में निःशुल्क प्रत्येक तीन माह हेतु 1 अंतरा इंजेक्शन बिना किसी साइड इफेक्ट के उपलब्ध है, उसका प्रयोग करें अथवा छाया गोली का सप्ताह में एक बार सेवन करेगे तो भी गर्भधारण नही होगा। सबसे सरल, सहज अस्थाई साधन निरोध का नियमित उपयोग करना सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। अपनी स्वेच्छा से इन गर्भनिरोधकों का सेवन बन्द करने पर गर्भ धारण हो जाएगा। उद्देश्य केवल जनसंख्या वृद्धि को रोकना है और परिवार सुखी सम्पन्न बनाने के लिए छोटा रखना ही हम सबकी सर्वोच्च प्रथमिकता है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer