बिजली का बिल जमा न करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया और उसे पिछले 8 बर्ष का फरार मुल्जिम बना


कृतिका सीधी :
बिजली का बिल जमा न करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया और उसे पिछले 8 बर्ष का फरार मुल्जिम बना दिया गया बताया गया की 11 जुलाई को पिछले आठ वर्ष से फरार चल रहे एक वारंटी को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। वारंटी के विरूद्ध दर्ज विद्युत अपराध के तहत उसे न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की गई है है मिली जानकारी के अनुसार शंकर सोनी पिता संतोष सोनी 33 वर्ष निवासी रामपुर थाना कोतवाली पर विद्युत अधिनियम की धारा 1३५ के तहत मामला दर्ज था बकाया विद्युत बिल न जमा करने को लेकर विभाग द्वारा उसपर मामला दर्ज कराया गया था अपराध दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था पिछले कुछ दिनों से पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाये जा रहे वारंटियों के धरपकड़ अभियान के तहत कोतवाली पुलिस द्वारा आज शनिवार को उक्त वारंटी को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की गई।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
