विन्ध्य के विकास की नहीं होगी उपेक्षा: राजेन्द्र शुक्ला

0 540
Main Ad1

सीधी-सिंगरौली मार्ग के मरम्मत लिये 20 करोड़,केन्द्र से हुये स्वीकृत

सीधी:धर्मेंन्द्र 

Main Ad1
प्रदेश सरकार द्वारा विन्ध्य की किसी भी प्रकार से उपेक्षा नहीं की गई है। सिर्फ मंत्री पद मिलने से विकास नहीं होता, विन्ध्य के विकास की गति और तेज होगी।
उक्त बातें चुरहट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोष्ठा कोठार में भापजा नेता ब्रजेन्द्र मिश्रा के निवास में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश के पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहीं।
श्री शुक्ल ने कहा कि सपने देखना और उसे साकार करते हुए यथार्थ के धरातल पर उतारना विश्व में इसे यदि किसी ने संभव करके दिखाया है तो वो हैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। 10 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रीवा अल्ट्रामेगा सोलर ऑनलाइन उद्घाटन कर देश को समर्पित करेंगें। गुढ़ सोलर प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री के कर कमलों से होना था। किन्तु कोरोना के कारण कार्यक्रम स्थागित कर डिजिटल माध्यम से आज किया जा रहा है।
श्री शुक्ल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने पेरिस में संपन्न कांफ्रेंस आफ पार्टी की 21वीं बैठक में विश्व समुदाय के समक्ष लिया था कि वैश्विक पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भारत वर्ष 2022 तक 1 लाख मेगावाट की सौर परियोजनाओं को स्थापित करेगा। गुढ़ क्षेत्र की बंजर पहाडियों में स्थापित सोलर पार्क 750 मेगावाट का है और इसे विश्व की सबसे बड़ी परियोजनाओं में एक माना गया है। उन्होंने कहा कि रीवा अल्ट्रामेगा सोलर प्रोजेक्ट इस मायने में भी महत्वपूर्ण माना गया क्योंकि प्रति यूनिट बिजली की क्रय दर 2.97 रुपये है जो कि विश्व में न्यूनतम है। इस परियोजना ने स्पर्धात्मक बेंचमार्क स्थापित किए हैं। मुझे यह उल्लेख करने में गौरव महसूस होता है कि 7 अप्रैल 2017 को जब उत्पादन कंपनियों से मध्यप्रदेश सरकार का अनुबंध हुआ तब इसकी चर्चा न्यूयॉर्क टाइम्स, वाशिंगटन पोस्ट समेत विश्व के तमाम समाचार पत्रों में इसकी चर्चा हुई। बिजनेस अखबारों ने अपनी सुर्खियां बनाई और तो और पाकिस्तान की पार्लियामेंट में यह बहस का विषय रहा कि जब भारत में ऐसा हो सकता है तो यहां क्यों नहीं। क्या पाकिस्तान में सूरज कम रोशनी देता है। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताने में खुशी हो रही है कि अल्ट्रामेगा सोलर प्रोजेक्ट माँडल को प्रधानमंत्री नवाचार पुस्तिका में शामिल किया गया है। साथ ही इस परियोजना के माडल को नवाचार एवं उत्कृष्टता के लिए वल्र्ड बैंक प्रेसीडेंट एवार्ड दिया गया है। इस परियोजना ने रिकॉर्ड समय पर उत्पादन प्रारंभ किया अनुबंध से चौदह महीनों के भीतर बिजली का उत्पादन शुरू हो गया और इसी वर्ष की 3 जनवरी से पूरी क्षमता यानी कि 750 मेगावाट का उत्पादन होने लागा। आज विश्व की सबसे सस्ती दर पर यहां से उत्पादित बिजली का 76 प्रतिशत हिस्सा अपने प्रदेश को मिल रहा है वहीं शेष हिस्से की बिजली से दिल्ली की मैट्रो ट्रेने दौड़ रही हैं।
सीधी-सिंगरौली मार्ग का जल्द होगा निर्माण
सीधी-सिंगरौली की खस्ताहाल सड़क के सवाल पर पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि सीधी-सिंगरौली सड़क को लेकर जनप्रतिनिधि गंभीर हैं जिसके लिए निरंतर केन्द्रीय परिवहन मंत्री से मिलकर सड़क का शीध्र निर्माण कराने की मांग करते रहते हैं। किन्तु इस मार्ग के संविदाकार की लापरवाही के चलते,निर्माण में अवश्य देरी हुई है। लेकिन अब नवीन सिरे से इसके निर्माण के लिए प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल इस मार्ग में अवागमन सुगम कराने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा मरम्मतीकरण के लिए निविदा कराई गई है। जिसका जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।
 पत्रकारों से चर्चा करते हुये राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि विन्ध्य की जनता का प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और विन्ध्य को प्रदेश सरकार में तीन मंत्री पद मिले हैं। हर किसी को मंत्री पद मिलना संभव नहीं हो पाता। भाजपा का एक-एक विधायक मंत्री से कम नहीं है। सभी का सरकार में बराबर का प्रतिनिधित्व हैं और सभी सत्ता के विधायक हैं। मंत्री पद को लेकर किसी भी भाजपा विधायकों में कोई असंतोष नहीं है, यह सब कांग्रेस के नेताओं के द्वारा प्रचारित किया जा रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार विन्ध्य के दम पर बनी है इस कारण विन्ध्य की कभी भी उपेक्षा नहीं हो सकती।
इस दौरान भाजपा नेता ब्रजेन्द्र मिश्रा,पूर्व जिला अध्यक्ष सीधी राजेश मिश्रा,पूर्व जिला अध्यक्ष सिंगरौली गिरीश द्विवेदी,पूर्व अध्यक्ष केके तिवारी,भाजपा नेता शत्रुधन तिवारी,सुधीर शुक्ला,ज्ञानेन्द्र अग्रिहोत्री,अलोक तिवारी,अम्बुज पाण्डेय,रिंकू शुक्ला भितरी आदि उपस्थित रहे।
News TOP Footer