विश्व की सबसे बड़ी रीवा सौर परियोजना के बावजूद बिजली बिल ज्यादा क्यों: कमलेश्वर

0 214
Main Ad1

सीधी धर्मेंन्द्र: पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा है कि रीवा में 750 मेगावाट की विश्व की सबसे बड़ी सौर परियोजना के बावजूद रीवा के स्थानीय नागरिकों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होने कहा कि आम नागरिकों का बिजली बिल कम होने के बजाय बढ़ गया है।
श्री पटेल ने चुटकी लेते हुए कहा कि उल्टी दिशा में विकास कैसे हो रहा है प्रधानमंत्री से पूछा जाना चाहिए। पटेल ने कहा कि रीवा की सौर परियोजना पिछले एक साल से चल रही है। पहले ही इसका लोर्कापण हो चुका है। उन्होने कहा कि यदि फिर से लोकार्पण हो रहा है तो इस सवाल का भी जवाब मिलना चाहिए कि नागरिकों का बिजली बिल कम क्यों नहीं हो रहा है।
Main Ad1
पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि लोगों को बताया गया है कि इस परियोजना से मिलने वाली बिजली की न्यूनतम दर 2 रूपये 97 पैसे यूनिट थी जो ऐसी ही दूसरी परियोजनाओं से कम थी। जब इतना दावा किया गया है तो लोगों को बिजली सस्ती दर पर मिलना चाहिए। उन्होने कहा कि आज तक यह पता नहीं चला कि आम नागरिकों को इस परियोजना से कितनी बिजली मिल रही है जबकि दावा किया गया है कि इससे बनने वाली बिजली का 76 प्रतिशत अंश प्रदेश की पावर मैनेजमेंट कम्पनी और 24 प्रतिशत दिल्ली मेट्रो मिल रहा है।
कमलेश्वर पटेल ने कहा कि लोकल की बात करने और जुमलेबाजी करने से कुछ नहीं होगा। ठोस काम करने की जरूरत है। उन्होने कहा कि जनता से ज्यादा दिन तक  सच्चाई नहीं छुपाई जा सकती। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सिर्फ प्रचार प्रसार की राजनीति करती है।
News TOP Footer