अतुल्यदेव की हत्या पर निष्पक्ष जॉच की अपेक्ष: भदौरिया

0 305
Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र :   पिछले दिनों थाना रामपुर नैकिन में कांग्रेस कार्यकर्ता अतुल्यदेव सिंह आमडांड जो रामपुर नैकिन तहसील के सामने कियोस्क संचालक थे की कंघवार, नौढ़िया घटिया में रात्रि को रहस्यमय परिस्थियों में मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस की सूचना पर परिजनों एवं अन्य उपस्थित ग्रामीणजनों द्वारा मृत शरीर को देखकर हत्या की आशंका व्यक्त की गई क्योंकि दोनो मुड़े हुए हांथ के ऊपर सिर रखा हुआ था सिर पर चोट गहरा निशान था किन्तु सिर के नीचे या आस-पास खून के कोई निशान नहीं थे। सिर की घातक चोट धारदार हथियार से की गई लग रही थी। इसके पूर्व अतुल्यदेव ने फोन कर पुत्र से खुद को कहीं फंसे होने की बातें बताकर यहां से ले जाने को कहा था। मृतक की मोटर सायकल अगड़ाल गांव में ही खड़ी मिली जहां पुलिस ने तीन दिनों तक जप्त नहीं किया। कियोस्क मशीन एवं बैग तथा बैग में रखे रूपये भी बरामद नहीं करना जॉच में शंका पैदा करता है। परिजनों को इस बात की आशंका है कि अतुल्यदेव को अन्यत्र जगह से लाकर मृत अवस्था में फेंक दिया गया है।
 राजेन्द्र सिंह भदौरिया वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं धमेन्द्र सिंह परिहार पडैनिया सीधी जो मृतक के रिश्ते से ससुर लगते हैं ने नवागत पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना की निष्पक्ष जांच एवं विवेचना करने, मृतक का घटना के समय का मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने, साथियों एवं परिजनों से मोबाइल से हुई चर्चा की डिटेल एवं मृत्यु के समय घटनास्थल का मुआयना कर स्पष्ट जांच करने का आग्रह किया है एवं विश्वास व्यक्त किया है कि नवागत पुलिस अधीक्षक इस हत्या या दुर्घटना को चुनौती के रूप में स्वीकार करेगें जिससे कोई निर्दोष को फसा न सके और दोषी बच न सकें।
Main Ad1
 आज रूद्रप्रताप सिंह ’’बाबा’’ अध्यक्ष जिला कांग्रेस एवं राजेन्द्र सिंह भदौरिया ने मृतक के गॉव आमड़ाड जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर पूरी जनाकारी प्राप्त की जिसमे परिजनों द्वारा अभी तक की पुलिस जांच से असंतोष व्यक्त किया गया है। इसके पश्चात् नवागत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट चन्द्रगुप्त द्विवेदी से भी मिलकर घटना की निष्पक्ष जॉच किये जाने की चर्चा की है। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों थाना रामपुर नैकिन क्षेत्र में कई घटनाए एवं अपराधों पर निष्पक्ष कार्यवाही नहीं होने से अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। अभी तक इस क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था ठीक-ठाक रहती थी जिसे दुरस्त खने का कार्य पुलिस का ही है पुलिस अपना काम यदि निष्पक्ष रूप से करती है तभी जनता के बीच उसकी शाख बनी रहेगी।
News TOP Footer