कलेक्टर और पुलिस कप्तान ने की अपील

0 741
Main Ad1

सावधानी ही कोरोना से बचाव है

कृतिका: सीधी 

Main Ad1
कलेक्टर रवींद्र चौधरी तथा पुलिस कप्तान पंकज कुमावत ने कोरोना जैसी भयानक महामारी को रोकने के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रहे हैं लेकिन एक छोटी सी लापरवाही के चलते कोरोना का संक्रमण जिले में फिर एक बार बढ़ रहा है जहां कलेक्टर, एसपी ने आमजन से सावधानी बरतने की अपील की है।
बाहर से आए तो जांच अवश्य कराएं
कलेक्टर रवींद्र चौधरी तथा पुलिस कप्तान पंकज कुमावत ने स्टार समाचार से बातचीत में कहा कि कोई भी व्यक्ति बाहरी जिलों तथा बाहरी राज्यों से आता है तो फीवर क्लीनिक या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में अपना चेकअप अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की घबराने की जरूरत नहीं है पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। घरों से बाहर निकलते वक्त मास्क से फेस को जरूर कवर करें एवं हाथों को सैनिटाइज करते रहे। उन्होंने कहा कि सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।
वहीं पुलिस कप्तान ने कहा कि दुकानदार भी मास्क आवश्यक रूप से लगाएं तथा हाथों को सैनिटाइज करते रहे उन्होंने कहा कि सावधानी बरतने हुए ग्राहकों की भीड़ इकट्ठा ना होने दें जिससे हम इस महामारी से लड़कर जिले को फिर से कोरोना मुक्त बना सके।
आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें
कलेक्टर रवींद्र चौधरी तथा पुलिस कप्तान पंकज कुमावत ने सभी जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप जरूर डाउनलोड करें। इस ऐप को एंड्रॉयड और आईफोन दोनों तरह के स्मार्टफोन पर इसे डाउनलोड किया जा सकता है इस ऐप की खासियत यह है कि आपको आसपास मौजूद कोरोनावायरस के बारे में पता लगाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि आरोग्य सेतु एप आपके मोबाइल के ब्लूटूथ जीपीएस और मोबाइल नंबर का उपयोग कर काम करता है आपको अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होता है रजिस्टर करने के बाद आप इसे ओटीपी से वेरीफाई करते हैं जिसके बाद एक वैकल्पिक फार्म का इंटरफ़ेस आप को दिया जाता है जो नाम ,उम्र , पेशा और पिछले 14 दिनों के दौरान विदेश यात्रा के बारे में पूछता है जब आप यह सारी चीजें बता देते हैं इसके बाद यह आपको हरे और पीले रंग के कोडो में आपकी जोखिम के अस्तर को दिखाता है इसके बाद यह भी सुझाव देता है कि आपको क्या करना चाहिए अगर आपको ग्रीन में दिखाया जाता है और बताया जाता है कि आप सुरक्षित है तो कोई खतरा नहीं है। बस कोरोना से बचने के लिए आपको सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखना चाहिए और बिना काम के घर में ही रहना चाहिए वहीं अगर आपको पीले रंग में दिखाया जाता है तो आपको बहुत जोखिम है इसके बाद वह आपसे हेल्पलाइन में संपर्क करने को कहता है।
News TOP Footer