श्रावण मास सबसे पवित्र मास माना जाता है जहां भगवान भोलेनाथ तथा माता पार्वती आकर भक्तों के उद्धार करते हैं। सीधी के प्रसिद्ध बढ़ौरा मंदिर में कल सावन का पहला सोमवार होने के कारण भक्तों का तांता लगा रहा। श्रावण मास के प्रथम दिन तथा प्रथम सोमवार को भक्तों की काफी भीड़ लगी रही जहां भक्तों ने मंदिर का पट बंद होने के कारण गेट से ही भोलेनाथ के दर्शन किए। सबसे बड़ा संयोग यह है कि सावन के प्रथम दिन ही सोमवार है और अंतिम के दिन रक्षाबंधन को भी सोमवार है ऐसा नक्षत्र दशकों को में होता है जहां ज्योतिषाचार्य की माने तो बहुत ही शुभ माना जाता है। जहां भोले भंडारी हर भक्तों के ऊपर कृपा करते हैं।
सोशल डिस्टेंसिंग उड़ी धज्जिया
बढ़ौरा के भोलेनाथ मंदिर में भक्तों की उमड़ने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली थी जहां पुलिसकर्मी चुस्त-दुरुस्त दिखे। वहीं इस दौरान भक्तों ने खूब सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई। भक्तों की बढ़ती भीड़ के बीच पुलिस के जवान बेवश दिखे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने में पुलिस के जवान लगे रहे लेकिन भोलेनाथ के दर्शन को लेकर बढ़ती भीड़ को काबू नहीं कर पाए जहां खूब सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं।