आदतन अपराध के आरोपी ने किया था रास्ता अवरुद्ध

0 261
Main Ad1

ग्रामीणों ने की रास्ता खोलने की मांग 

सीधी:धर्मेन्द्र

 

Main Ad1
इस समय देश भर में गुंडे तथा कुख्यात अपराधियों के खिलाफ प्रशासन कमर कसकर कार्रवाई कर रही है। लेकिन सीधी में आदतन अपराधी अरुण मिश्रा पिता हीरालाल मिश्रा ने मधुरी कोठार में गेट से लगे मध्यप्रदेश शासन की जमीन पर अतिक्रमण कर रास्ता को अवरुद्ध किया है जिसको लेकर गांव वालों ने कलेक्टर से रास्ता खुलवाने को लेकर गुहार लगाई है।
ये है पूरा मामला
मधुरी कोठार निवासी अरुण मिश्रा पूरे गांव में कोरेक्स दारू गांजा की सप्लाई तथा आतंक मचा कर रखा था। दबंगई पूर्वक अपने घर के गेट से सटे मोहल्ले के अंदर जाने वाली कच्ची सड़क को अवरुद्ध कर एक लोहे का गेट लगाकर रास्ते को बन्द कर दिया था। जिसको लेकर रविवार 3 मई को सुबह 7:30 बजे अंनबालागन उर्फ लंबू पिता गोविंदन के ऊपर दो गोली चलाई थी, किस्मत रही कि गोली पीड़ित को न लगकर दीवाल में जा लगी थी। जहां जमोड़ी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार ने घेराबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिस मामले में आरोपी अभी जेल में है लेकिन उसके घर के गेट के बगल से अंदर मोहल्ले की तरफ जाने वाली कच्ची सड़क को बंदकर दिया था जिसमें अभी तक उस रास्ते को नहीं खुलवाया गया। जिसको लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से गुहार लगाई है।
ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार
मधुरी कोठार के ग्रामीणों ने कलेक्टर से गुहार लगाते हुए बताया कि आराजी खसरा क्रमांक 77 रकवा 0.0.20 हेक्टेयर में पुश्तैनी रूप से आम रास्ता चल रहा है तथा खसरे में भी दर्ज है इसी रास्ते से बस्ती के पीछे का रास्ता है जिससे बस्ती के लोग उक्त रास्ते से आते जाते हैं। जहां आरोपी द्वारा अपने गेट की जाली लगाकर और रुंध लिया गया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से गुहार लगाए की तत्काल रास्ते को खोला जाए।
News TOP Footer