एमपी का कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम हुआ जारी; जिले के 11 विद्यार्थियों ने प्रदेश सूची में किया नाम दर्ज

0 264
Main Ad1

कृतिका सीधी :

माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 4 जुलाई 2020 को घोषित किया गया। शनिवार को घोषित परिणामों में सीधी जिले का पास प्रतिशत 61.84 प्रतिशत रहा। गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष 27.84 प्रतिशत परीक्षा परिणाम में वृद्धि हुई है। उत्तीर्ण प्रतिशत के विषय में सीधी जिला प्रदेश में 30 वें स्थान पर रहा। इस वर्ष जिले की 64.52 प्रतिशत बालकों ने एवं 59.32 प्रतिशत बालिकाओं ने हाई स्कूल परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि हाई स्कूल परीक्षाओं हेतु कुल जिले में 16534 नियमित विद्यार्थी (8029 बालक एवं 8505 बालिकाएँ) पंजीकृत थे। जिनमे से 16367 विद्यार्थी (7921 बालक एवं 8446 बालिकाएँ) परीक्षा में सम्मिलित हुए। मंडल द्वारा घोषित परिणामों में 5108 बालक (3059 प्रथम श्रेणी, 2022 द्वितीय श्रेणी, 27 तृतीय श्रेणी) उत्तीर्ण हुए वहीं 5001 बालिकाओं (2709 प्रथम श्रेणी, 2268 द्वितीय श्रेणी, 24 तृतीय श्रेणी) ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की। इस प्रकार कुल 10109 विद्यार्थी (5768 प्रथम श्रेणी, 4290 द्वितीय श्रेणी, 51 तृतीय श्रेणी) हाई स्कूल परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए। जिले के कक्षा 10 के घोषित परीक्षा परिणाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक्सीलेंस विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रदेश स्तर की सूची में अपना नाम दर्ज कराकर माता पिता गुरुजनों के साथ जिले का भी नाम प्रदेश में रोशन किया I कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने जिले के प्रावीण्य सूची में आए विद्यार्थियों सहित सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी हैं, साथ ही ऐसे विद्यार्थी जो किन्ही कारणवश सफल नही हो पाए उन्हें निराश न होकर दोगुने उत्साह के साथ प्रयास करने के लिए कहा है। कलेक्टर श्री चैधरी ने परिणामों में सकारात्मक वृद्धि के लिए शिक्षक समुदाय की सराहना की है और भविष्य में बेहतर परिणामों के लिए सतत प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer