खुला टैंक बना मवेशियों की मौतगाह

0 246
Main Ad1

वार्ड 19 के चकदही में पिछले 5 साल से खुला टैंक मवेशियों के लिए कब्रगाह

सीधी:धर्मेन्द्र 

Main Ad1
वार्ड 19 के चकदही में पिछले 5 साल से खुला हुआ टैंक यहां आसपास घास चरने वाले मवेशियों के लिए कब्र का बना हुआ है जिसमें आए दिन गाय व मवेशी गिरते रहते हैं कई मवेशी इसमें गिरकर मर भी चुके हैं।
इस मामले को लेकर इलाके के लोगों द्वारा नगर पालिका प्रशासन से इस पर इस कार्यवाही की मांग की जा चुकी है। यहां के स्थानीय लोगों ने टैंक को पटाने के लिए कई बार नगर पालिका प्रशासन से आग्रह किया लेकिन नगरपालिका ने इस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की।
 घटना बीते बीते शनिवार की है जहां एक गाय घास चरते हुए अचानक टैंक में जा गिरी जिसके शरीर में गंभीर चोटें आई हैं स्थानीय लोगों की मदद से गाय को बाहर तो निकाल लिया गया तत्काल चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस खुले टैंक में आए दिन मवेशी गिरते रहते हैं कई मवेशियों की मौत भी हो चुकी है। ज्ञात हो कि इस तरह शहर में कई टैंक एवं गड्ढे खुले पड़े हुए हैं जो बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। इसी प्रकार शहर के कम से कम कई स्थानों में जगह जगह खाली प्लॉट पड़े हैं जहां पानी इकट्ठा हो रहा है कचरे का अंबार लगा हुआ है बरसात के दिनों में वहां से कचरा नहीं उठाया जा रहा है।
भाजपा नगर मंडल सीधी के अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि इस संबंध में जब नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास और सारे काम है यही बस काम उनका नहीं बचा है इससे यह साफ पता चल जाता है कि जब जिम्मेदारी अधिकारी इस तरह का बयान दे रहे हैं तो बाकी नगरपालिका के कर्मचारियों का क्या हाल होगा। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका के विभिन्न भागों में इस समय गंदगी का अंबार है चारों तरफ पानी एवं कचरे का जमावड़ा है, मच्छर पनप रहे हैं, नालियां फटी हुई हैं नगरपालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
News TOP Footer