कियोस्क संचालक का शव मिलने से फैली सनसनी

0 682
Main Ad1

कृतिका :सीधी 

यूबीआई अगडाल ब्रांच के अमडांड़ कियोस्क संचालक अतुल्यदेव सिंह छोटे भइया निवासी आमडांड़ – 43 का रहस्यमयी तरीके से सड़क पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। छोटे की मृत्यु को परिजन हत्या बता रहे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि पटेहरा के नौढियानाथ गेट के पास सड़क किनारे मिले उसके शव में कई जगह चोट के निशान हैं।
Main Ad1
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
उल्लेखनीय है कि इस घटना में शव मिलने की जानकारी  ग्रामीणों द्वारा दूरसंचार के माध्यम से रामपुर नैकिन थाना प्रभारी को दी गई जिस पर थाना प्रभारी अशोक पांडे ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर लाश का पंचनामा तैयार कर परिजनों को सूचित करने के बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन भेज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मर्ग काम कर घटना की बारीकी से जांच कर रही है।
इनका कहना है
प्रथम दृष्टा मर्ग कायम कर पूरे मामले की विवेचना की जा रही है जो भी सच्चाई होगी बहुत जल्द बाहर आएगी घटना की  पूरी जांच बारीकी से की जाएगी। इस घटना से जो भी संबंधित होगा उसे बहुत जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
अशोक पांडे
थाना प्रभारी, रामपुर नैकिन
News TOP Footer