यूबीआई अगडाल ब्रांच के अमडांड़ कियोस्क संचालक अतुल्यदेव सिंह छोटे भइया निवासी आमडांड़ – 43 का रहस्यमयी तरीके से सड़क पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। छोटे की मृत्यु को परिजन हत्या बता रहे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि पटेहरा के नौढियानाथ गेट के पास सड़क किनारे मिले उसके शव में कई जगह चोट के निशान हैं।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
उल्लेखनीय है कि इस घटना में शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा दूरसंचार के माध्यम से रामपुर नैकिन थाना प्रभारी को दी गई जिस पर थाना प्रभारी अशोक पांडे ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर लाश का पंचनामा तैयार कर परिजनों को सूचित करने के बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन भेज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मर्ग काम कर घटना की बारीकी से जांच कर रही है।
प्रथम दृष्टा मर्ग कायम कर पूरे मामले की विवेचना की जा रही है जो भी सच्चाई होगी बहुत जल्द बाहर आएगी घटना की पूरी जांच बारीकी से की जाएगी। इस घटना से जो भी संबंधित होगा उसे बहुत जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।