पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने एक विग्यप्ति जारी करके कहा है कि भारतीय जनता पार्टी में सर्कस के टाइगरों की संख्या बढ़ गई है

0 539
Main Ad1

कृतिका सीधी :

पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने एक विग्यप्ति जारी करके कहा है कि भारतीय जनता पार्टी में सर्कस के टाइगरों की संख्या बढ़ गई है द्य उन्होंने मंत्रिमंडल के गठन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि विंध्य जहां से भाजपा को जन समर्थन मिला उस क्षेत्र की उपेक्षा करते हुये मंत्रिमंडल में सौदेबाजों को तवज्जो दी गई है पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा कि भाजपा में अभी तक एक नेता अपने को टाइगर जिंदा है कहते थे अब दगाबाज पीठ पर छुरा भोंकने वाले भी अपने को टाइगर कह रहे हैं श्री सिंह ने कहा कि टाइगर सामने से वार करता है श्री अजय सिंह ने कहा कि मंत्रिमंडल गठन में विंध्य क्षेत्र की घोर उपेक्षा की गई है भाजपा ने सबसे ज्यादा इस क्षेत्र से सीटें जीती और सबसे ज्यादा मंत्री वे बने जिन्होंने गद्दारी करके अपना पद पाया है धन और पद लोभी विंध्य की जनता पर भारी पड़े हैं यही धोखा देना और दो मुंही बात करना ही भाजपा का असली चाल चरित्र और चेहरा है मध्यप्रदेश के गौरवशाली राजनीतिक इतिहास को कलंकित करने वाली भाजपा ने एक कलंक का टीका प्रदेश के माथे पर लगा दिया उसने उन्हें मंत्री बना दिया जो विधानसभा के सदस्य ही नहीं हैं श्री सिंह ने कहा कि आने वाले उपचुनावों में प्रदेश की जनता बताएगी कि मध्यप्रदेश में सौदेबाजी की सरकार बर्दाश्त नहीं की जाएगी तब टाइगर को पता चलेगा कि वह जिंदा तो है पर सर्कस से ज्यादा उसका कोई स्थान नहीं है भारतीय राजनीति के इतिहास में सत्ता लोलुपता की मिसाल होंगे शिवराज और सिंधिया।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer