महिला से लूट के आरोपी गिरफ्तार

0 454
Main Ad1

कृतिका: सीधी  

विगत दिनों बहरी थाना अंतर्गत लूटपाट करने वाले आरोपी को थाना बहरी की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Main Ad1
उल्लेखनीय है कि थाना बहरी के अपराध क्रमांक 241/20 धारा 392 आईपीसी 22/6/ 2020 के शाम फरियादिया श्रीमती पूनम सिंह बघेल अल्टो कार से अपने परिवार के साथ जा रही थीं। जिन्हें रोककर 8000 नगद एवं सोने के जेवरात मंगलसूत्र बगैरह आरोपी अनुराग सिंह चौहान पिता अशोक सिंह 20 वर्ष साकिन जोगी पहरा थाना बहरी, विक्रम उर्फ प्रिंस मिश्रा पिता केसरी प्रसाद 21 वर्ष साकिन दक्षिणी करौंदिया थाना जमोडी एवं पवन उर्फ शिवम मिश्रा पिता गया प्रसाद मिश्रा 19 वर्ष साकिन पोखडौर थाना जमोडी द्वारा घटनास्थल पड़रिया राजमार्ग में रोड में लूट किए थे। जिन्हें 26 जून को गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपीगण से माल मशरूका नगदी बरामद की गई है एवं अन्य माल बरामदगी हेतु समय की आवश्यकता होने पर पीआर में न्यायालय सीधी भेजा गया है।
News TOP Footer