सटोरिए पति ने पत्नी के चुराए पैसे

0 383
Main Ad1

पत्नी पहुंची सिटी कोतवाली

Kritika:Sidhi 

Main Ad1
सिटी कोतवाली अंतर्गत आजाद नगर गली नंबर 4 में सटोरिये पति ने अपनी ही पत्नी का बक्सा तोड़कर 93 हज़ार रुपए पार कर दिये।
सिटी कोतवाली पुलिस को आजाद नगर निवासी मीना मिश्रा पति अभिमान प्रसाद मिश्रा ने शिकायती आवेदन देकर बताया कि मेरे पति दिन रात सट्टा खेलते हैं और घर का पैसा भी उड़ाते रहते हैं तथा मना करने पर गाली गलौज कर मारपीट करने में उतारू हो जाते हैं।
 पीड़ित पत्नी ने बताया कि बीते 6 जून को घर के अंदर रखे 93 हजार रुपए मेरे पति बख्शी स पार कर दिए हैं। अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा पति दिन का सट्टा खेलता है इसलिए हमें पूर्ण विश्वास है कि मेरे पति ने ही  पैसा निकाला है क्योंकि बक्से की चाबी पति के पास ही थी जब हम चाबी ढूंढने लगे तब बताये की चाबी मेरे पास है।
कुकर्म का लगाया आरोप
वहीं पीड़ित पत्नी ने अपने ही पति पर अन्यत्र कुकर्म में करने का भी आरोप लगाया है। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति के सभी उल्टा सीधा कारनामे के कारण मैं तड़प-तड़प के जी रही हूं। वहीं पूरे कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

News TOP Footer