बोलेरो गिरी खाई में: वृद्ध घायल


सीधी:धर्मेन्द्र
एनएच 39 बायपास रामगढ़ न.2 में बीते शनिवार को रात 8:30 बजे के लगभग दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां बोलेरो खाई गिर गई है। जिसकी चपेट में आने से वृद्घ की हालत नाजुक बनी हुई है वहीं मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस पहुंच गई है, पुलिस वाहन से वृद्ध को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया जा रहा है ।बोलेरो वाहन एम पी 53 सी ए 0342 ने रामगढ़ नम्बर 2 निवासी लालमणि बंसल को मारी जोरदार टक्कर टक्कर मारते हुए खाई में गिर गई है। जहां वृद्ध की हालत गंभीर है।

वृद्ध घायल

