कलेक्टर का आदेश भी नहीं आया काम, जिम्मेदारों की अनदेखी से अधूरी रह गई सड़क

0 302
Main Ad1

बरसात आते ही ग्रामीणों का आना जाना होता है बंद

सीधी:धर्मेंन्द्र

Main Ad1
जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर मझौली तहसील अंतर्गत ग्राम नदहा में मेन रोड से दक्षिण टोला तक कच्ची सड़क का निर्माण जिम्मेदारों की अनदेखी से पूरा नहीं हो पाया था। जिसके लिए ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों समेत कई आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। बीते अगस्त महीने में कलेक्टर रवीद्र चौधरी का दौरा नदहा के आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ था। जहां ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर कलेक्टर को समस्या सुनाई थी कलेक्टर ने मझौली एसडीएम अखिलेश सिंह को तत्काल सर्वे कर रोड निर्माण का आदेश दिए थे।
अधूरी रह गई सड़क
कलेक्टर के आदेश के बाद मझौली एसडीएम अखिलेश सिंह द्वारा आरआई पटवारी तथा इंजीनियरों के द्वारा सर्वे कर सड़क निर्माण कार्य चालू कर दिया गया था। बताया गया कि मेन रोड से आंगनबाड़ी तक पीसीसी सड़क निर्माण बनना था तथा आंगनबाड़ी से इमली टोला कच्ची सड़क का निर्माण होना था लेकिन मेन रोड से आंगनबाड़ी तक मुरुम तथा गिट्टी डालकर जिम्मेदार गायब हो गए हैं तथा आगे का सड़क निर्माण नहीं हो पाया है। नतीजा यह है कि बारिश आते ही दक्षिण टोला में रह रहे ग्रामीणों का मेन रोड से आना जाना बंद हो जाता है। इमरजेंसी में नदी के किनारे से जाने पर गाड़ियां फिसलकर सीधे नदी में जा गिरती हैं।
नहीं पहुंच पाते इमरजेंसी वाहन
अधूरे सड़क निर्माण के कारण मेन रोड से दक्षिण टोला में 40 परिवार निवासरत हैं, जहां जननी एक्सप्रेस तथा डायल हंड्रेड वाहन भी एमर्जेंसी में नहीं पहुंच पाते हैं। जहां कई बार गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों की हालत गंभीर हो जाती है।
कलेक्टर के आदेश के बाद अनसुनी
कलेक्टर रवींद्र चौधरी के आदेश को भी सड़क निर्माण का कार्य करा रहे जिम्मेदारों ने अनसुना कर दिया है। जिम्मेदारों की लापरवाही से 2019 के अगस्त से लेकर 21 जून 2020 तक लापरवाही के कारण सड़क निर्माण नहीं हो पाया है जबकि उक्त सड़क को 2 महीने के अंदर कंप्लीट कर देना चाहिए था। वहीं ग्रामीणों ने जल्द ही सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई है।
News TOP Footer