वर्षों से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार

0 863
Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र

चुरहट पुलिस ने थाना अंतर्गत  कई वर्षो से फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
Main Ad1
चुरहट थानान्तर्गत अपराध क्रमांक 320/05 धारा 279, 304(अ) आई. पी. सी. के तहत फरार आरोपी नरेन्द्र पटेल पिता रामचरित्र पटेल निवासी पचोखर जो कि 15 वर्षो से लगातार फरार था जबकि दूसरी घटना में मुख्य आरोपी थाना चुरहट के अपराध क्रमांक 618/13 धारा 324 व 34 आई. पी. सी. में बहरिया बंसल पति सुखलाल बंसल निवासी कपुरी जो लगातार 7 वर्षों से फरार थी को चुरहट थाना प्रभारी हितेन्द्र नाथ शर्मा के नेतृत्व में चुरहट पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सुनील पाण्डेय, आरक्षक बृजकिशोर शुक्ल, मुकेश कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह व अंजू वर्मा का सहयोग रहा।
News TOP Footer