बाइक चोर चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

0 331
Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र
सिटी कोतवाली अंतर्गत बीते 19 जून की दरमियानी अर्जुन नगर से एक बाइक चोरी हुई थी जिसकी कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश कर चोर को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। जानकारी के अनुसार देवघटा निवासी अखिलेश उर्फ लल्लू सिंह पिता प्रभुनाथ सिंह ने सिटी कोतवाली को लिखित शिकायत किया कि बीते 18 जून को शाम करीब 6 बजे के लगभग उनकी मोटरसाइकिल लाल कलर की एमपी 53 एमडी 8567 को अर्जुन नगर आदित्य सिंह के घर के सामने खड़ी कर उनसे मिलने घर के अंदर चला गया था। बताया गया कि लगभग 6:30 बजे घर से बाहर निकला तो देखा कि मोटरसाइकिल गायब थी। जहां कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। कोतवाली पुलिस से मिले बयान के अनुसार अविनाश उर्फ नाडु उम्र 22 साल निवासी रामडीह के पास उक्त मोटरसाइकिल होने की सूचना मिली थी जहां कोतवाली पुलिस ने रामडीह में छापामार कर बाइक सहित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है जहां से जेल भेज दिया गया है।
Main Ad1
इनका कहना है
एक बाइक चोरी का मामला आया था जहां सूचना के आधार पर बाइक सहित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
शेषमणि पटेल
टीआई
सिटी कोतवाली सीधी
News TOP Footer