एफआईआर का भय दिखा कर जनता की आवाज दबाना चाहती है भाजपा सरकार: प्रदीप

0 708
Main Ad1

कृतिका: सीधी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कथित वीडियो वायरल करने के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ भाजपा द्वारा कराए गए एफआईआर पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता  प्रदीप सिंह दीपू ने जारी बयान में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी  मुकदमे का भय दिखा कर जनता की आवाज को दबाने की नापाक कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस कथित वीडियो में कांग्रेश कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है उसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है और ना ही ऐसा कोई गंभीर मामला ही बनता है लेकिन भाजपा सरकार के दबाव के चलते पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता कमलेश पटेल एवं विकास साहू के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।
Main Ad1
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने निकम्मे पन को छुपाने के लिए जन आवाज को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लोकतंत्र विरोधी चेहरा मध्यप्रदेश ही नहीं पूरा देश देख चुका है कि किस तरह से देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री एक राज्य की चुनी हुई बहुमत की सरकार को खरीद-फरोख्त एवं षड्यंत्र करके  तथा केंद्रीय सत्ता का दुरुपयोग करके अपदस्थ कर जनादेश का गला घोट दिए। आज जब सरकार की नाकामियों को जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उजागर करते हैं तो उन पर फर्जी मुकदमे पंजीबद्ध कर जनता की आवाज दबाने की नापाक कोशिश भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कराया गया मुकदमा भारतीय जनता पार्टी की लोकतंत्र विरोधी चेहरे को उजागर करता है। भारतीय जनता पार्टी इस आपदा में भी जहां एक तरफ प्रतिदिन डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेता आपदा को अवसर में बदलने के लिए तरह-तरह के घोटाले और घपले कर रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी भी एफआईआर और मुकदमे से नहीं डरता। कांग्रेस का कार्यकर्ता जब अंग्रेजों के एफआईआर से नहीं डरा है तब अंग्रेजों के पिछलग्गू भाजपाइयों के एफआईआर से कभी डरने वाला नहीं है।
News TOP Footer