दीपक सिंह की शहादत पर विन्ध्य की माटी को गर्व है: राहुल

0 637
Main Ad1

कृतिका: सीधी
भारत चीन सीमा पर चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों पर किये गए कायराना हमले के दौरान विन्ध्य की माटी के वीर सपूत दीपक सिंह के शहीद होने पर विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुये कहा है कि दीपक सिंह की शहादत पर विन्ध्य की माटी गौरवांवित है।
Main Ad1
अजय सिंह ने कहा कि शहीद दीपक सिंह की शहादत बेकार नहीं जाएगी और हमारी बहादुर सेना चीन की इस कायराना हरकत का मुंह तोड़ जबाब देगी। उन्होंने चीन के हमले में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 अन्य सैनिकों की शहादत को देश के लिये बड़ी कुर्बानी बताते हुये कहा कि इस घटना से हर भारतवासी आहत और गुस्से में है।
अजय सिंह ने रीवा जिले के फरेदा ग्राम निवासी शहीद दीपक सिंह के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ है। अजय सिंह ने कर्नल संतोष बाबू एवं अन्य 20 सैनिकों की शाहदत पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वीर सैनिकों की शहादत ने हर किसी को विचलित कर दिया है। दुख की इस घड़ी में हम सब शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
News TOP Footer