बोरिंग मशीन के नाम पर धोखाधड़ी

0 689
Main Ad1

पांच लाख लेकर हुआ फरार,  पुलिस कप्तान ने दिए जांच के आदेश

आर.बी.सिंह राज

कमीशन बेस में बोरिंग मशीन देने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है जहां पुलिस कप्तान ने जांच के आदेश दिए हैं।
Main Ad1
गिजवार निवासी मंगलेश तिवारी

 

क्या है पूरा मामला 

मझौली तहसील अंतर्गत गिजवार निवासी मंगलेश तिवारी पिता स्वर्गीय मार्कंडेय तिवारी ने पुलिस कप्तान को शिकायती आवेदन देते हुए गुहार लगाया कि अखंड प्रताप सिंह निवासी मड़वा के द्वारा बोरवेल गाड़ी कमीशन बेस पर दिलाने का भरोसा दिलाकर 5 लाख रुपए ले लिया गया है।

अखंड प्रताप सिंह

पीड़ित ने बताया कि मैं बोरिंग एजेंट का कार्य करता हूं जो कि अखंड प्रताप सिंह के द्वारा बोला गया कि विनायका बोरवेल गाड़ी के मालिक सुरेश रंगास्वामी जो तमिलनाडु का निवासी है का कई वर्षों से सीधी के लोगों के माध्यम से अपनी गाड़ी कमीशन बेस पर चलाता है।
मालिक सुरेश रंगास्वामी
आज वर्तमान में इनकी गाड़ी अखंड प्रताप सिंह के पास चल रही है और सुरेश रंगास्वामी की पिछले ठंडी 2019 में कमीशन बेस गाड़ी लेने के लिए अखंड प्रताप सिंह निवासी मड़वा के माध्यम से बात हुई। आरोप है कि एडवांस के तौर पर पांच लाख रुपए की बात हुई थी पीड़ित ने बताया कि मेरे द्वारा किस्त में पैसा देने के लिए सुरेश और अखंड प्रताप सिंह से बात हुई। इसके बाद मुझसे दोनों अलग-अलग दिनाक में सुरेश के खाता में पैसा डलवाया गया। जो हमारे पास बैंक स्टेटमेंट है पीड़ित ने आरोप लगाया कि अकाउंट में पैसा आने के बाद आरोपियों ने मोबाइल नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया तथा फोन उठाना बंद कर दिया। पूरे मामले को लेकर सीधी पुलिस कप्तान को शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है जहां पुलिस कप्तान ने जांच के आदेश दिए हैं।
News TOP Footer