भीड़ वाली दुकानों पर चालानी कार्यवाही

0 990
Main Ad1

सीधी: धर्मेन्द्र

चुरहट बाजार में कल शनिवार सायंकालीन समय में नायब तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला व थाना प्रभारी हितेन्द्र नाथ शर्मा ने अभियान चलाते हुए जिनके पास मास्क नहीं थे उन्हें मास्क बाटे, जिनके वाहनों के कागज नहीं थे उन पर व जिन दुकानों में अधिक भीड़भाड़ थी उनमें चालानी कार्यवाही करते हुए लोगों को सावधान व सतर्क रहने की समझाइश भी दी।
Main Ad1
नायब तहसीलदार शिवशंकर शुक्ल ने चुरहट बाजार में अपील करते हुए लोगो को सख्त हिदायत दी कि दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
चुरहट बाजार से निकलने वाले हर वाहनों की लगातार चेकिंग की गयी। जिन लोगों को अकारण घूमते हुए पाया गया उन्हें पुलिस द्वारा कड़ी समझाइस भी दी गई। इस अवसर पर एसआई धर्मेंद्र सिंह राजपूत, आरक्षक आंनद सिंह बघेल, दिवाकर सिंह, बृजकिशोर शुक्ल सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
News TOP Footer