शिवसेना जिला इकाई द्वारा सेमरिया चौकी अंतर्गत साल भर पहले हुए अमीरे प्रजापति मर्डर केस को लेकर जिला कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए सीबीआई से जांच की मांग की गई है।
इस बीच शिवसेना सेमरिया मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र मिश्रा ने पीड़ित परिवार के साथ कलेक्टर से मुलाकात कर जानकारी दी कि साल भर पहले अमीरे प्रजापति की सेमरिया चौकी की सह से अमीरे प्रजापति की निर्ममता पूर्वक थाने के अंदर हत्या कर गांव के ही एक पेड़ में लाश को फांसी का नाम देखकर आत्महत्या की कहानी रची गई थी जिसको लेकर पीड़ित परिवार साल भर से न्याय के लिए के चक्कर लगा रहा है लेकिन अभी तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पाया है। श्री मिश्रा ने कहा है कि आगामी 1 महीने के अंदर जिला प्रशासन द्वारा इस केस को सक्रियता से नहीं लिया जाता है तो शिवसेना सेमरिया मंडल पीड़ित परिवार के साथ सेमरिया चौकी का घेराव किया जावेगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष विवेक पांडे, विधानसभा प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा, जिला महामंत्री आशीष मिश्रा, वार्ड 24 प्रमुख राजा सिंह चौहान, वार्ड 24 सचिव विनय त्रिपाठी, सेमरिया मंडल उपाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा, अभिमन्यु मिश्रा, मृतक का बेटा सुरेश प्रजापति, विवेक दुबे सहित कई शिवसैनिक मौजूद रहे ।